TNPDESK: असम से बड़ी खबर सामने आई है. जहां के CRPF कैम्प में मंगलवार को अंधाधुन गोली बारी की घटना में तीन जवान की जान चली गई. साथ ही एक के घायल होने की सूचना है. यह गोली बारी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि खुद एक CRPF जवान ने की है. अपने साथी जवानों को गुस्से में गोली मारने के बाद उसने खुद भी गोली मार ली. घटना के बाद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है. साथ ही पूरे मामले की तहकीकात में लगा गए.
घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे की है. जब कैम्प में सब कुछ सामान्य चल रहा था. इसी बीच नागांव स्थित 34 बटालियन कैंप के अंदर एक जवान ने गुस्से में साथी दो जवान को गोली मार दी. जिसमें दोनों की जान चली गई. साथ ही एक अन्य जवान को भी गोली लगी है. घटना के बाद आरोपी जवान ने खुद भी गोली मार कर अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली.
मृतक जवानों ने रामनवल सिंह यादव और विष्णु प्रसाद बघेल शामिल है. वहीं घायल जवान में गोविंद श्रीपुल है. जिन्हे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर के मुताबिक वह जवान की हालत खतरे से बाहर है.
कैम्प में गोली बारी की घटना के बाद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की में जुटे है. गोली चलाने वाले जवान के डेटा को खंगाला जा रहा है. आखिर किस हालत में उसने गोली चलाई है. इसकी भी जांच की जाएगी. साथ ही अन्य जवानों की कॉन्सलिंग की जाएगी. जिससे आगे दोबारा ऐसी घटना ना हो. और किसी जवान की जान ना जाए.
फिलहाल FSL की टीम कैम्प में मौजूद है. सभी सैंपल को कलेक्ट किया जा रहा है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की गई है.

