टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बंगाल से बड़ी खबर निकल कर आई है. बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस हमले के बाद सरकार की किरकिरी हो रही है. इधर, सूचना मिली है कि बंगाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. राज्य सरकार ने सांसद अभिषेक बनर्जी को एक्स श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है.
अब उनके साथ हर समय तीन सुरक्षा कर्मी रहेंगे
अब उनके साथ हर समय तीन सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगें. यह इंतजाम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. शनिवार को सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला होने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है. सूत्र बता रहे हैं कि सांसद ने इस घटना पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद संज्ञान लिया है. गिरफ्तारियां शुरू हो गई है.
पहले थी जेड प्लस सुरक्षा
सूत्र बता रहे है कि गिरफ्तार किए गए लोग एक पूर्व विधायक के करीबी हैं. उल्लेखनीय है कि सरकार बदलने के बाद अभिषेक बनर्जी को पहले मिली विशेष सुरक्षा वापस ले ली गई थी. पहले उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी. अब नई व्यवस्था नई सरकार ने दी है. अभिषेक बनर्जी मतदान के बाद हिंसा में प्रभावित तृणमूल कार्यकर्ताओं और उनके परिवार से मिलने के लिए सोनारपुर पहुंचे थे. इस दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया, काले झंडे दिखाए गए और चोर-चोर के नारे लगाए गए. दरअसल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है.