Petrol-Diesel: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी राहत, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol-Diesel: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी राहत, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

TNP DESK:मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव का असर अब भारत समेत कई देशों पर दिखने लगा है. इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे पेट्रोल और डीजल के महंगे होने की संभावना बढ़ गई है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से तेल खरीदकर पूरा करता है, इसलिए तेल उत्पादक देशों में किसी भी तरह की समस्या का असर यहां भी पड़ता है.

अभी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. लेकिन अगर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी रही, तो आने वाले दिनों में ईंधन महंगा हो सकता है. इसका असर लोगों के सफर के खर्च पर ही नहीं, बल्कि सामान की ढुलाई पर भी पड़ेगा. इससे रोजमर्रा की कई चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं. ऐसे में नौकरी करने वाले और मध्यम वर्ग के परिवारों के मासिक खर्च पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की संभावना है.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची:

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

पटना:

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

जमशेदपुर:

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

धनबाद:

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये