Gold-Silver Rate: आज फिसला सोना, चांदी रहा स्थिर! जानिए ताजा रेट
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 780 रुपये और 22 कैरेट सोना 750 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी ...
Read NowTNP DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब दुनिया के कई देशों के साथ भारत पर भी पड़ने लगा है. इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का दबाव बन रहा है. भारत अपनी जरूरत का काफी तेल विदेशों से खरीदता है, इसलिए तेल उत्पादक देशों में किसी भी तरह की परेशानी का असर यहां भी महसूस होता है.
हालांकि फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दाम स्थिर हैं. लेकिन अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में ईंधन महंगा हो सकता है. इसका असर लोगों के यात्रा खर्च के साथ-साथ सामानों की ढुलाई पर भी पड़ेगा, जिससे रोजमर्रा की कई चीजें महंगी हो सकती हैं. ऐसे में नौकरीपेशा और मध्यम वर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका बनी हुई है.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):
रांची:
पेट्रोल: 105.93 रुपये
डीजल: 103.01 रुपये
पटना:
पेट्रोल: 113.35 रुपये
डीजल: 110.47 रुपये
जमशेदपुर:
पेट्रोल: 106.07 रुपये
डीजल: 103.13 रुपये
धनबाद:
पेट्रोल: 105.72 रुपये
डीजल: 102.82 रुपये