BIG BREAKING: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला,परिसीमन और महिला आरक्षण का प्रस्ताव पास, बढ़ जाएगी लोकसभा और विधानसभा की सीट
नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई. बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया. जिसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव को पास किया गया. इसके बाद संसद के पटल पर इस बिल को रखा जाएगा. जिसके बाद बहस होगी और फिर यह कानून का रूप ले लेगा.
TNPDESK: नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई. बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया. जिसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव को पास किया गया. इसके बाद संसद के पटल पर इस बिल को रखा जाएगा. जिसके बाद बहस होगी और फिर यह कानून का रूप ले लेगा. इस बिल के सदन से पास होने के बाद 50 प्रतिशत सीट सभी राज्य और लोकसभा में बढ़ जाएगी. साथ ही महिलाओं की बड़ी भागीदारी लोकसभा और विधानसभा में देखा जाएगा.
मोदी कैबिनेट के इस फैसले के बाद केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जब विशेष सत्र बुलाया जाता है. साफ है कि कोई बड़ा निर्णय होने वाला है. सत्र से पहले राजनीतिक बयानबाजी करना सही नहीं है. उन्होंने विपक्ष से अपील की है कि बहस में हिस्सा ले. इस सत्र को असंवैधनिक कहना सही नहीं है. सदन में महत्वपूर्ण बिल आएगा. जिसपर चर्चा होगी और प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.
वहीं विशेष सत्र बुलाने पर राजद के राज्य सभा सांसद मनोज झा ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है. जब शीतकालीन के जगह मानसुन का सत्र बुलाया जा रहा है. परिसीमन बिल सीधे सीधे लोक तंत्र का गला घोंटने वाला है. केंद्र की सरकार लोक तंत्र का सीधा गला घोंटने का काम कर रही है.
अब इस पूरे विवाद के बीच अगर सदन में एनडीए बहुमत का आकड़ा पार करती है तो ऐसे में 2029 में 543 से लोकसभा की सीट 850 हो जाएगी. कई नई लोकसभा क्षेत्र का गठन होगा. साथ ही सभी राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा विधानसभा की सीट बढ़ेगी. साथ ही महिलाओं के लिए विधानसभा की सीट तिहाई आरक्षित रहेगी.