Petrol-Diesel: राहत बरकरार! पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जाने अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel: राहत बरकरार! पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जाने अपने शहर का रेट

TNP DESK:मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारत पर भी पड़ने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने पेट्रोल और डीजल की लागत बढ़ाने का दबाव बना दिया है. चूंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए तेल उत्पादक देशों में किसी भी तरह की अस्थिरता का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर देखने को मिलता है. ईंधन महंगा होने से न केवल लोगों का यात्रा और परिवहन खर्च बढ़ता है, बल्कि माल ढुलाई की लागत बढ़ने से रोजमर्रा के कई सामान भी महंगे हो सकते हैं. फिलहाल स्थिति अभी स्थिर है और दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई. है ऐसे में नौकरीपेशा और मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है. 

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

पटना

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

जमशेदपुर

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

धनबाद

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये