Petrol Diesel Price Today: ईंधन कीमतों में आज भी राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

मंगलवार को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 26 मई से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है.

Petrol Diesel Price Today: ईंधन कीमतों में आज भी राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

TNP DESK: मंगलवार को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम पहले की तरह ही स्थिर रखे हैं. 26 मई के बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया गया है, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिल रही है.

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है. वैश्विक स्तर पर मांग और आपूर्ति की स्थिति के कारण क्रूड ऑयल के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं. हालांकि, इसका असर फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ा है.

लगातार स्थिर ईंधन कीमतों से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ परिवहन और व्यापार से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है. अब सभी की नजर तेल कंपनियों के अगले फैसले पर है कि आने वाले दिनों में ईंधन के दाम बदलेंगे या मौजूदा कीमतें ही जारी रहेंगी.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर)

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये