TNP DESK: देश में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले करीब दो सप्ताह से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को राहत मिल रही है. 26 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव दर्ज नहीं किया गया है.
कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल महंगे हो रहे थे. वैश्विक तनाव और अनिश्चित हालात इसकी मुख्य वजह थे. हालांकि अभी भी कई देशों में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं, लेकिन फिलहाल तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की है. इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ रहा है.
तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा दरों के मुताबिक, दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं. ऐसे में लोगों को फिलहाल ईंधन के दाम बढ़ने की चिंता से राहत मिली है.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):
रांची (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 105.93 रुपये
डीजल: 103.01 रुपये
पटना (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 113.35 रुपये
डीजल: 110.47 रुपये
जमशेदपुर (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 106.07 रुपये
डीजल: 103.13 रुपये
धनबाद (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 105.72 रुपये
डीजल: 102.82 रुपये

