Petrol-Diesel Rate Today: आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ तेल? चेक करें नए भाव

Petrol-Diesel Rate Today: आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ तेल? चेक करें नए भाव

TNP DESK:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब दुनिया के कई देशों के साथ भारत पर भी पड़ने लगा है. इस कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल विदेशों से खरीदता है, इसलिए तेल पैदा करने वाले देशों में किसी भी तरह की परेशानी का असर यहां भी देखने को मिलता है.

फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं. इससे यात्रा और सामान ढोने का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर रोजमर्रा की कई चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है. ऐसे में आम लोगों, खासकर नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची:

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

पटना:

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

जमशेदपुर:

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

धनबाद:

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये