Petrol Diesel Rate:पेट्रोल-डीजल के दाम थमे, राहत का सिलसिला बरकरार

मंगलवार को भी देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 26 मई से ईंधन के दाम स्थिर हैं, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिल रही है.

Petrol Diesel Rate:पेट्रोल-डीजल के दाम थमे, राहत का सिलसिला बरकरार

TNP DESK: देशभर में मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. सरकारी तेल कंपनियां 26 मई से ईंधन के दाम स्थिर रखे हुए हैं. लगातार कीमतें नहीं बढ़ने से वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिल रही है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है. वैश्विक मांग, आपूर्ति और अन्य अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल के दाम समय-समय पर बदलते रहते हैं. हालांकि, फिलहाल इसका असर देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ा है.

ईंधन के दाम स्थिर रहने से निजी वाहन चलाने वालों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई के कारोबार से जुड़े लोगों को भी फायदा मिल रहा है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की चाल के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होगा या फिर राहत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये