Petrol Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज का नया अपडेट

Petrol Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज का नया अपडेट

TNP DESK: शनिवार को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन की कीमतें पहले की तरह ही रखी हैं. 26 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की गई है. इससे वाहन चलाने वाले लोगों और आम जनता को राहत मिल रही है.

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है. दुनिया भर में मांग और सप्लाई के अनुसार कच्चे तेल के दाम बदलते रहते हैं. हालांकि, फिलहाल इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं दिखा है.

लगातार स्थिर कीमतों से आम लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और व्यापार से जुड़े लोगों को भी फायदा हो रहा है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में तेल कंपनियां कीमतों में कोई बदलाव करती हैं या मौजूदा दरें ही बरकरार रखती हैं.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये