Everest हींग पर बड़ा एक्शन! FSSAI जांच में सैंपल फेल, बिक्री पर लगी रोक
Everest मसालों का इस्तेमाल अमूमन हर किचन में होता है. क्योंकि लोग इस ब्रांड पर काफ़ी ट्रस्ट करते हैं, लेकिन इसी बीच को Everest मसालों लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच में Everest ब्रांड की हींग का सैंपल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने की बात सामने आई है.
टीएनपी डेस्क: Everest मसालों का इस्तेमाल अमूमन हर किचन में होता है. क्योंकि लोग इस ब्रांड पर काफ़ी ट्रस्ट करते हैं, लेकिन इसी बीच को Everest मसालों लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच में Everest ब्रांड की हींग का सैंपल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने की बात सामने आई है. सैंपल फेल होने की जानकारी के बाद संबंधित अधिकारियों ने Everest हींग की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की है. वहीं, गरम मसाले और चिकन मसाले के सैंपल को लेकर भी गुणवत्ता संबंधी खामियां सामने आने का दावा किया जा रहा है.
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जांच के दौरान Everest ब्रांड के कुछ मसालों के सैंपल लिए थे. इन सैंपल को निर्धारित मानकों के अनुसार जांच के लिए भेजा गया. जांच के बाद हींग के सैंपल में तय मानकों से जुड़ी खामियां पाए जाने की बात सामने आई. इसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की.
गरम मसाले और चिकन मसाले के सैंपल में भी गड़बड़ी?
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान Everest के गरम मसाले और चिकन मसाले के सैंपल में भी निर्धारित गुणवत्ता मानकों से जुड़ी कमियां पाई गई हैं. Everest देश में बड़े और लोकप्रिय मसाला ब्रांड्स में शामिल है. घरों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट तक रोजाना बड़ी मात्रा में मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में किसी लोकप्रिय ब्रांड के उत्पादों के सैंपल फेल होने की खबर उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा सकती है.
FSSAI जांच के बाद कार्रवाई
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर सैंपल की जांच की जाती है. Everest हींग के सैंपल को लेकर सामने आई रिपोर्ट के बाद बिक्री पर रोक इसी कार्रवाई के तहत रोक लगायी गई है.