बड़ी खबर: तिरुपति में बड़ा हादसा! श्री सिटी की कंपनी में बॉयलर फटा,अब तक 5 लोगों की मौत, 10 घायल
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. शनिवार को श्री सिटी के एक प्राइवेट कंपनी में पानी का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. शनिवार को श्री सिटी के एक प्राइवेट कंपनी में पानी का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. शनिवार को श्री सिटी के एक प्राइवेट कंपनी में पानी का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जहां 5 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, वहीं 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
कैसे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को श्री सिटी के प्राइवेट कंपनी में पानी का बॉयलर अचानक से फट गया और जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतनी जोर से हुआ कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.
हादसे में 10 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है.
मजदूर का इलाज जारी
हादसे में झुलसे हुए लोगों की हालत गंभीर है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है. हादसा किन कारणों से हुआ, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
सीएम नायडू ने जताया गहरा शोक
हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है और परिवार के साथ संवेदना जताई है और संबंधित अधिकारियों को हर संभव सहायता और मुआवजा देने का निर्देश दिया है.
हादसे के बाद उठ रहे सवाल
हादसे के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है और कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी लगातार सवाल उठाया जा रहा है. लोगों के बीच में आक्रोश है और लोग कंपनी से हादसे के कारणों का जवाब मांग रहे हैं.