टीएनपी डेस्क (TNP DESK):आजकल लव अफेयर में मर्डर कोई नई बात नहीं रह गई है. रोजाना हम सोशल मीडिया या फिर समाचार पत्रों में ऐसी घटनाएं देखने, सुनने और पढ़ने को मिल जाती हैं. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी आशिक ने अपनी तलाकशुदा गर्लफ्रेंड का इसलिए मर्डर कर दिया क्योंकि उसे लग रहा था कि वह उसे धोखा दे रही है. हत्या करते समय उसे महिला की बेटी ने देख लिया. इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया. इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी के खौफनाक अंत से इलाके में सनसनी फैल गई है.
पढ़ें पूरा मामला मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला यूपी के अमरोहा का है, जहां एक तलाकशुदा महिला की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सनकी प्रेमी ने की थी. वहीं, इसके बाद खुद को बचाने और सबूत मिटाने के लिए उसने शव को पंखे से लटका दिया और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. तभी महिला की बेटी मौके पर पहुंच गई और शोर मचाने के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी नूरुद्दीन, निवासी माधवपुरम, मेरठ को जेल भेज दिया गया है.
हत्या के बाद प्रेमी ने किया सनसनीखेज खुलासा
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी सम्मा परवीन का कुछ दिन पहले ही तलाक हुआ था. इसके बाद वह अपने बेटे और बेटी के साथ रहने लगी. इसी दौरान उसकी मेरठ के माधवपुरम निवासी नूरुद्दीन से करीब छह महीने पहले जान-पहचान हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह प्यार में बदल गई. उसका आशिक आए दिन उसके घर आता रहता था. गिरफ्तारी के बाद महिला के प्रेमी ने सनसनीखेज खुलासा किया है.
हत्या के बाद भी चेहरे पर नहीं था कोई पछतावा
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिख रहा था. उसने बताया कि वह सम्मा से मोहब्बत करता था, लेकिन उसे उसकी बेवफाई का शक था. इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की जांच में अब तक जो सामने आया है, उसके मुताबिक दोनों के बीच छह महीने से प्रेम संबंध था. आरोपी को शक था कि महिला किसी दूसरे व्यक्ति से भी बात करती है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यही हत्या की वजह बन गया.

