कंफर्म सीट चाहिए तो जल्दी करें! दिवाली-छठ के लिए टिकट बुकिंग स्टार्ट, 20 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

अपने घर से दूर रहने वाले हर भारतीय को सालभर इंतजार रहता है कि कब छठ का पर्व आए और वे अपने परिवार के बीच वापस लौटें. लेकिन जैसे ही फेस्टिव सीजन शुरू होता है, सबसे बड़ी चिंता होती है ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलेगी या नहीं.

कंफर्म सीट चाहिए तो जल्दी करें! दिवाली-छठ के लिए टिकट बुकिंग स्टार्ट, 20 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

TNP Desk: अपने घर से दूर रहने वाले हर भारतीय को सालभर इंतजार रहता है कि कब छठ का पर्व आए और वे अपने परिवार के बीच वापस लौटें. लेकिन जैसे ही फेस्टिव सीजन शुरू होता है, सबसे बड़ी चिंता होती है ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलेगी या नहीं.

दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में कंफर्म सीट को लेकर जबरदस्त मारामारी रहती है. कई बार यात्री काफी पहले से टिकट बुक करने के बावजूद वेटिंग लिस्ट में पहुंच जाते हैं. यही वजह है कि त्योहारों के दौरान रेलवे की स्पेशल ट्रेनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. अगर आपने भी इस साल दिवाली और छठ में अपने घर जाने का प्लान बनाया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे ने दिवाली की यात्रा के लिए एडवांस टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

60 दिन पहले बुक कर सकते हैं टिकट

भारतीय रेलवे के मौजूदा एडवांस रिजर्वेशन सिस्टम के तहत यात्री अपनी यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं. ऐसे में जिन यात्रियों ने दिवाली के आसपास घर जाने की योजना बनाई है, उनके लिए टिकट बुकिंग का मौका शुरू हो चुका है.

इस साल देशभर में दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी. त्योहार के आसपास बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में टिकट की मांग काफी ज्यादा रहने की संभावना है. ऐसे में कंफर्म सीट पाने के लिए यात्रियों को जल्द टिकट बुक करने की सलाह दी जाती है.

सुबह 8 बजे खुलती है बुकिंग विंडो

रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन के तहत टिकट बुकिंग की विंडो सुबह 8 बजे खुलती है. यात्री अपनी यात्रा की तारीख के हिसाब से 60 दिन पहले अपनी पसंद की ट्रेन में रिजर्वेशन करा सकते हैं. दिवाली से लेकर छठ पूजा तक दिल्ली, मुंबई, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार और उत्तर प्रदेश आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. ऐसे में समय रहते टिकट बुक करना यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.

रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की भी घोषणा की गई है. इन ट्रेनों का उद्देश्य प्रमुख रूटों पर बढ़ने वाली भीड़ को कम करना है. स्पेशल ट्रेनों का संचालन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों और प्रमुख शहरों के बीच किया जाएगा. 

कंफर्म टिकट के लिए न करें देरी

दिवाली और छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की संख्या हर साल काफी बढ़ जाती है. ऐसे में आखिरी समय तक टिकट बुकिंग टालने पर कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो सकता है.अगर आपने भी इस बार त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने का प्लान बनाया है, तो यात्रा की तारीख तय होते ही टिकट बुक कर लें. इससे कंफर्म सीट मिलने की संभावना बेहतर रहेगी और त्योहार के समय टिकट को लेकर होने वाली परेशानी से भी आप बच जाएंगे