PM नरेंद्र मोदी को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? वेतन के साथ मिलने वाली सुविधाएं जानकर रह जाएंगे हैरान

PM नरेंद्र मोदी को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है और प्रधानमंत्री को वेतन के अलावा कौन-कौन सी सरकारी सुविधाएं मिलती हैं? जानिए प्रधानमंत्री के वेतन, आवास, सुरक्षा, यात्रा, चिकित्सा सुविधा और पद छोड़ने के बाद मिलने वाली सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी.

PM नरेंद्र मोदी को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? वेतन के साथ मिलने वाली सुविधाएं जानकर रह जाएंगे हैरान

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्वभर में इतने लोकप्रिय हो चुके हैं कि उनके नाम मात्र से ही लोग भारत के रुतबे को पहचानते हैं. राष्ट्रपति के बाद देश का सबसे पावरफुल पद प्रधानमंत्री का होता है. बात अगर नरेंद्र मोदी की करें तो देश का बच्चा-बच्चा उनके बारे में जानता है. हालांकि, बहुत सारी ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में लोग जानना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं है. प्रधानमंत्री का काफिला जब सड़क पर निकलता है तो लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं, क्योंकि उनकी सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी होती है कि काफिला काफी लंबा नजर आता है. यह सब देखकर लोगों के मन में सवाल उठता है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सैलरी कितनी है और उन्हें हर महीने कितनी तनख्वाह मिलती होगी. यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी को कितनी सैलरी मिलती है और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं.

 

PM नरेंद्र मोदी को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? 

आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे देश को चलाने की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर महीने करीब 1 लाख 66 हजार रुपये वेतन और भत्ते मिलते हैं. अब आपके मन में यह सवाल उठ सकता है कि पीएम को इतना कम वेतन क्यों मिलता है, क्योंकि इतनी सैलरी तो कई सरकारी कर्मचारियों को भी मिलती है. लेकिन यह सच है. हालांकि, इसके साथ प्रधानमंत्री को कई तरह की सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. उनकी सुरक्षा पर भी सरकार की ओर से भारी खर्च किया जाता है. इसके साथ ही पीएम को दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग में आधिकारिक आवास मिलता है. वहां उन्हें सरकारी स्टाफ, कार्यालय और जरूरी प्रशासनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं.

वहीं, प्रधानमंत्री की सरकारी विदेश यात्राओं का खर्च भी सरकार की ओर से उठाया जाता है. पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष सुरक्षा समूह यानी एसपीजी के जवान संभालते हैं और उन्हें उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाती है.

सरकारी नियमों के अनुसार चिकित्सा सुविधा

प्रधानमंत्री को सरकारी नियमों के अनुसार चिकित्सा सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा सरकारी काम से देश और विदेश जाने के दौरान यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी सरकार करती है. प्रधानमंत्री को मिलने वाली कार, सुरक्षा, आवास और स्टाफ जैसी सुविधाएं निजी उपयोग के लिए नहीं, बल्कि उनके पद और सरकारी जिम्मेदारियों को देखते हुए दी जाती हैं.

 

प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद मिलने वाली सुविधाएं भी नियमों के अनुसार तय होती हैं. पूर्व प्रधानमंत्री को कुछ सुरक्षा और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं. पूर्व प्रधानमंत्री को पद छोड़ने के बाद पांच साल तक एसपीजी सुरक्षा मिलने का कानूनी प्रावधान है. इसके बाद उनकी सुरक्षा का फैसला सरकार खतरे के आकलन के आधार पर कर सकती है.

सांसद के रूप में पेंशन पाने के लिए पात्र 

अगर कोई पूर्व प्रधानमंत्री सांसद के रूप में पेंशन पाने के लिए पात्र है तो उसे सांसद के तौर पर पेंशन मिल सकती है. वर्तमान नियमों के अनुसार पात्र पूर्व सांसद को 31 हजार रुपये प्रति माह पेंशन का प्रावधान है. पांच साल से अधिक समय तक सांसद रहने पर नियमों के अनुसार अतिरिक्त पेंशन भी मिल सकती है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री की सुविधाएं और पूर्व सांसद की पेंशन अलग-अलग नियमों के तहत तय होती हैं.