टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है.लोग रोजाना अलग-अलग शॉपिंग ऐप्स से रोजमर्रा का सामान, कपड़े, मेकअप और अन्य जरूरी चीजें ऑर्डर करते रहते है. खासकर महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग में काफी आगे रहती है. ऑर्डर की डिलीवरी के लिए डिलीवरी बॉय आपके दरवाजे तक सामान पहुंचाने आता है. लोग कैश या ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद सामान लेकर उसे वापस भेज देते है.कई बार इंसानियत के नाते लोग डिलीवरी बॉय से पानी के लिए पूछ लेते हैं या अगर उसे टॉयलेट का इस्तेमाल करना होता है, तो पूछने पर उसे इसकी अनुमति भी दे देते है,लेकिन बेंगलुरु से वायरल हुए एक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है.जहां आईटी सिटी बेंगलुरु में एक महिला के साथ एक डिलीवरी बॉय ने यौन उत्पीड़न किया है.
पढ़े क्या है महिला का आरोप
महिला का आरोप है कि एक डिलीवरी बॉय उनके घर पार्सल देने आया और टॉयलेट का बहाना बनाकर घर में घुस गया.इसके बाद उसने जबरन अपने कपड़े उतारकर महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा. गनीमत रही कि महिला ने पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली. इसके बाद महिला ने वीडियो और अपनी आपबीती बेंगलुरु पुलिस को बताई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी. महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भी पूरी घटना विस्तार से बताई है.
पार्सल देने के बाद महिला से घिनौनी हरकत
महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट उनके घर पार्सल देने आया था. पार्सल देने के बाद उसने इमरजेंसी का देते हुए शौचालय का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी.महिला ने साफ शब्दों में मना कर दिया और कहा कि वह किसी भी अजनबी को अपने फ्लैट के अंदर आने की इजाजत नहीं देती. अगर उसे इमरजेंसी है, तो वह बगल के फ्लैट या पड़ोस से मदद ले सकता है. लेकिन महिला के बार-बार मना करने के बावजूद डिलीवरी बॉय जबरदस्ती बिना चप्पल उतारे फ्लैट के अंदर घुस गया. इसके बाद उसने जो किया, उसने सारी हदें पार कर दी.
महिला ने वीडियो किया रिकॉर्ड किया
महिला ने बताया कि घर में घुसते ही उसने बेहद घिनौनी हरकत की.वह वॉशरूम से बाहर निकला और महिला के सामने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा.महिला ने लिखा कि इस हरकत से वह पूरी तरह घबरा गई और अपने ही घर में खुद को अपमानित और असुरक्षित महसूस करने लगी.घबराहट में उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे, लेकिन उसने समझदारी दिखाते हुए अपने फोन का कैमरा ऑन कर दिया. डिलीवरी बॉय की सारी करतूत वीडियो में रिकॉर्ड हो गई.इसके बाद उसने अपने फ्लैट का मुख्य दरवाजा भी खोल दिया और गेट के पास जाकर खड़ी हो गई.उसे डर था कि कहीं उसके साथ कुछ गलत न हो जाए.उसे लगा कि बाहर रहने पर वह जरूरत पड़ने पर मदद भी मांग सकती है और वहां से भाग भी सकती है.
वायरल वीडियो पर बेंगलुरु पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है.पुलिस ने आधिकारिक तौर पर महिला से संपर्क किया और डिलीवरी बॉय का विवरण साझा करने के लिए कहा है.पुलिस का कहना है कि अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

