एक सेकंड में बदल गया सबकुछ! लिफ्ट का दरवाजा खुला और नीचे चली गई बुजुर्ग महिला,Video देख दहल जाएगा दिल 

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लिफ्ट से जुड़ा एक ऐसा हादसा दिखाई दे रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई.

एक सेकंड में बदल गया सबकुछ! लिफ्ट का दरवाजा खुला और नीचे चली गई बुजुर्ग महिला,Video देख दहल जाएगा दिल
JOIN NOW

टीएनपी डेस्क: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लिफ्ट से जुड़ा एक ऐसा हादसा दिखाई दे रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई. बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा महिला की बेटी और नाती के सामने हुआ.

लिफ्ट का दरवाजा खुला और अचानक हुआ हादसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट का दरवाजा खुलता है.जब वह अपनी बेटी और नाती के साथ लिफ्ट से बाहर निकल रही थीं. पहली मंजिल पर पहुंचने के बाद जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, बेटी और नाती बाहर निकल गए. इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे की ओर चल पड़ी. देखते ही देखते महिला लिफ्ट और शाफ्ट के बीच फंस गईं. यह दुर्घटना आंध्र प्रदेश के Ongole के साई सूर्या अपार्टमेंट्स की है. हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बुजुर्ग महिला लिफ्ट के साथ नीचे चली गईं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

बेटी और नाती के सामने दर्दनाक हादसा

सबसे दर्दनाक बात यह रही कि हादसे के वक्त महिला की बेटी और नाती भी वहां मौजूद थे. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे देखकर लोग लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

लिफ्ट की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर लिफ्ट की नियमित जांच और मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर लिफ्ट का दरवाजा खुलने के बाद मशीन अचानक नीचे कैसे चली गई? क्या लिफ्ट में तकनीकी खराबी थी या सुरक्षा प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया था? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे. फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.