दिल्ली में कांग्रेस विधायकों औऱ सांसदों का महाजुटान, कई मेट्रो स्टेशन बंद
सोमवार को वोट चोरी के खिलाफ काँग्रेस और INDIA ब्लॉक के तमाम विपक्षी सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाली है. काँग्रेस ने इस प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ का नाम दिया है.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सोमवार को वोट चोरी के खिलाफ काँग्रेस और INDIA ब्लॉक के तमाम विपक्षी सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाली है. काँग्रेस ने इस प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ का नाम दिया है, सभी विपक्षी नेता दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे और फिर वही से मार्च शुरू किया जाएगा. इसके तहत आज कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है
राहुल गांधी CJI सूर्यकांत से करना चाहते थे मुलाकात
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को CJI सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था, ताकि उन्हें ज्ञापन सौंप सकें, हालांकि, CJI ने मिलने से इनकार कर दिया. CJI सूर्यकांत ने कहा कि इस तरह के मामले पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं, CJI से मुलाकात की मांग खारिज होने पर कांग्रेस ने कहा- उनके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन हम मार्च करेंगे.
विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर रोक और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है. साथ ही, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और उनके साथ मारपीट का विरोध भी कर रहा है. वही दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर जनपथ, मंडी हाउस सहित दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं.

राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा था ज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला था, इसके बाद विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं रखी थीं, साथ ही विपक्ष राष्ट्रपति मुर्मू से इस पूरे मामले पर ध्यान देने कि अपील भी कि थी.
4 दिन में 3 बार हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका
विपक्षी सांसदों ने 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन किया था, इस दौरान तीन बार राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया. अब देखना यह रहेगा कि आज का ये काँग्रेस और INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक का मार्च कितना सफल रहता हैं.