बड़ी खबर: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, मौके पर 7 मजदूरों की मौत
गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले मे RE पार्क के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, तेज रफ्तार बोलेरो कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले मे RE पार्क के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, तेज रफ्तार बोलेरो कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और लगभग दर्जनों लोग घायल हो गए है. बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग ट्रक के नीचे दब गए, दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई.
राहत-बचाव कार्य जारी
घटना कि सूचना मिलने के बाद पश्चिम कच्छ पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत- बचाव कार्य शुरू कर दिया, राहत दल ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला. घटना के बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुचे और पुलिस के साथ मिलकर दबे हुए लोगों को बाहर निकालने कि कोशिश मे जुट गए और अब तक कई लोगों को बाहर निकाला गया है जबकि कई लोग अभी भी दबे हुए है.
जांच में जुटी पुलिस
अब घटना के बाद पश्चिम कच्छ पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू खंगाल रही है और घटना कैसे हुई इस बात का पता लगाने कि कोशिश कर रही है, इसके साथ ही मृतकों की आधिकारिक पहचान करने और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.