बड़ी खबर: उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बद्रीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले से हेलिकॉप्टर हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम से फाटा जा रहा एक हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हादसे का शिकार हो गया. घटना हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के आसपास की बताई जा रही है. हालांकि, अब तक हेलिकॉप्टर का मलबा नहीं मिला है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं.

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बद्रीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): उत्तराखंड के चमोली जिले से हेलिकॉप्टर हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम से फाटा जा रहा एक हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हादसे का शिकार हो गया. घटना हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के आसपास की बताई जा रही है. हालांकि, अब तक हेलिकॉप्टर का मलबा नहीं मिला है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं.

लोकेशन गायब होने के बाद शुरू हुई तलाश

यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है. उड़ान के दौरान अचानक हेलिकॉप्टर की लोकेशन मिलनी बंद हो गई. इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया. खोज अभियान में दो और हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं. टीमें बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में हेलिकॉप्टर का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.

हेलिकॉप्टर में छह लोग थे सवार

पैसेंजर मैनिफेस्ट के अनुसार, हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे. इनमें पांच यात्रियों के नाम चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व बताए गए हैं. हालांकि, हादसे के बाद इन सभी की स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

बारिश और बादलों ने बढ़ाई मुश्किल

हादसे की आशंका वाले इलाके में लगातार बारिश हो रही है. साथ ही पहाड़ों पर घने बादल छाए हुए हैं, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है. खराब मौसम के कारण रेस्क्यू टीमों को तलाशी अभियान में काफी परेशानी हो रही है. फिलहाल प्रशासन की टीमें मलबे का पता लगाने और आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

अक्टूबर में भी हुई थी हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में भी चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टरों की दो इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं सामने आई थीं. इनमें एक मामला रुद्रप्रयाग में खराब मौसम से जुड़ा था, जबकि दूसरी घटना टिहरी में तकनीकी खराबी के कारण हुई थी. फिलहाल चमोली में हेलिकॉप्टर की तलाश जारी है और सभी की नजर रेस्क्यू अभियान पर बनी हुई है.