BIG BREAKING: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर में मिले अचेत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. गोवा स्थित घर में अचेत मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
टिएनपी डेस्क (TNP DESK): बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को गोवा स्थित उनके आवास पर अचेत अवस्था में पाया गया था. इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
नाना पाटेकर को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की. करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. मणिपाल अस्पताल के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद अभिनेता को बचाया नहीं जा सका. मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी.
प्रारंभिक जांच में नाना पाटेकर की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. पुलिस और अस्पताल स्तर पर मामले से जुड़ी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई. हिंदी और मराठी सिनेमा में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए. ‘परिंदा’, ‘अंगार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया. उन्हें अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर समेत कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले थे.
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के बीच शोक का माहौल है. हालांकि, अंतिम चिकित्सकीय पुष्टि और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.