Big News: अब विदेश में बनी कोल इंडिया की सहायक कंपनी, जानिए क्या है टारगेट?

देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. जानकारी के अनुसार कोल इंडिया ने विदेश में अपनी सहायक कंपनी बनाई है.

Big News: अब विदेश में बनी कोल इंडिया की सहायक कंपनी, जानिए क्या है टारगेट?

Tnp desk: देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. जानकारी के अनुसार कोल इंडिया ने विदेश में अपनी सहायक कंपनी बनाई है. 

सूत्रों के अनुसार इस कंपनी का नाम कोल इंडिया ग्लोबल पीटी ई लिमिटेड रखा गया है. कंपनी का गठन सिंगापुर में किया गया है. क्रिटिकल मिनरल्स में निवेश और उनकी खदानों के अधिग्रहण पर यह कंपनी ध्यान देगी. 

यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबारी अवसरों को भी तलाशेगी. क्रिटिकल मिनरल्स का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी निर्माण तथा आधुनिक तकनीक से जुड़े उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है. 

नई तकनीक के विस्तार से इन खनिजों की मांग बढ़ रही है. ऐसे में वैश्विक स्तर पर इन संसाधनों तक पहुंच बनाना महत्वपूर्ण माना जाता है. मतलब कहा जा सकता है कि कोल इंडिया पारंपरिक कोयला खनन कारोबार के साथ-साथ नए क्षेत्र में भी गंभीरता से संभावनाएं तलाश रही है.