TNP DESK- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है. बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. उनकी सुरक्षा जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी की कर दी गई है. जानकारी के अनुसार जेड श्रेणी की सुरक्षा कवच में कम से कम 35 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते है. जिसमें राज्य पुलिस के कमांडो और पायलट कार भी शामिल होती है.
2023 में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बढ़ाई थी सुरक्षा
2023 में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी का किया था. लेकिन अब सुभेंदु अधिकारी की सरकार ने सुरक्षा को वाई श्रेणी में बदल दिया है. बताते हैं कि वाई श्रेणी की सुरक्षा में तीन से चार सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें दो सहस्त्र गार्ड भी शामिल होते है. जानकारी में बताया गया है कि सौरभ गांगुली के अलावा तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की सुरक्षा घेरा में कटौती की गई है.
तृणमूल कांग्रेस के 10 बड़े नेताओं की सुरक्षा घटी
तृणमूल कांग्रेस के 10 बड़े नेताओं की सुरक्षा कम की गई है. दरअसल, बंगाल में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया था कि जरूरत से ज्यादा सुरक्षा किसी भी व्यक्ति या नेता को नहीं दी जाएगी। सरकार अब इसकी समीक्षा कर रही है कि राजनेता अथवा विशेष किसी भी व्यक्ति को कितनी सुरक्षा की आवश्यकता है.