BIGBREAKING: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर पर चली अंधाधुन गोली,तीन घायल

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है. फायरिंग की घटना में टाइगर बाल बाल बच गए. लेकिन उनके ड्राइवर और अन्य तीन लोग घायल हुए है. घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

BIGBREAKING: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर पर चली अंधाधुन गोली,तीन घायल

TNP DESK: फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है. फायरिंग की घटना में टाइगर बाल बाल बच गए. लेकिन उनके ड्राइवर और अन्य तीन लोग घायल हुए है. घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. घटना जुहू इलाके के पुष्पा पार्क के पास हुई. घटना के बाद आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया.

बताया जा रहा है कि टाइगर जुहू में अपने दोस्तों के साथ फुट बॉल खेल कर लौट रहे थे. इसी बीच पुष्पा पार्क में जैसे ही टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पहुंची. बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और उनपर गोली चालाना शुरू कर दिया. इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और अन्य तीन लोगों के घायल होने की सूचना है.हलाकी टाइगर के सुरक्षित होने की बाद सामने आई है. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया है. घटना स्थल पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंची है.पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है. वह सुरक्षित है. मुंबई पुलिस के मुताबिक पूरे मामले का जल्द खुलासा हो जाएगा. Cctv फूटेज के आधार पर जांच की जा रही है. साथ ही पूरे शहर को अलर्ट किया गया है. अपराधी किसी भी रास्ता से भाग नहीं पाएंगे.

Mumbai - Bollywood actor Tiger Shroff has reportedly been injured in a shooting incident, in which another person was also injured. According to the initial information provided, an unidentified individual opened fire at the actor. The motive behind the shooting remains unclear. Police are reportedly searching for the accused and investigating the circumstances surrounding the incident.

— NextMinute News (@nextminutenews7) October 18, 2026

घटना के समय कई वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि जिस समय बाइक सवार अपराधी टाइगर पर गोली चला रहे थे. दूर से किसी ने उसे रिकार्ड किया है. हलाकी इस वायरल वीडियो की द न्यूज पोस्ट पुष्टि नहीं करता है.