Bank Strike: 3 दिन हड़ताल और 5 दिनों तक लगातार बैंक रहेगा बंद, निपटा लें ज़रूरी काम 

बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में परेशानी बढ़ सकती है. बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है

Bank Strike: 3 दिन हड़ताल और 5 दिनों तक लगातार बैंक रहेगा बंद, निपटा लें ज़रूरी काम

टीएनपी डेस्क: सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंक ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है. ऐसे में बैंक शाखाओं में लगातार पांच दिनों तक  कामकाज प्रभावित रहेगी।

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का फैसला किया है. 22 सितंबर को हुई बातचीत के बाद भी यूनियनों की प्रमुख मांगों पर कोई  समाधान नहीं निकल पाया. इसके बाद हड़ताल के फैसले को जारी रखने का निर्णय लिया गया.

क्या हैं बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगें?

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है. इसके अलावा पेंशन से जुड़े मुद्दों और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) व्यवस्था को लेकर भी यूनियनों ने अपनी आपत्तियां जताई हैं. यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 के वेतन समझौते के दौरान पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर सहमति बनी थी लेकिन इसे लागू करने की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है.

ग्राहकों पर क्या होगा असर?

अगर कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं तो बैंक शाखाओं में होने वाले कई नियमित काम प्रभावित हो सकते हैं. इनमें नकद जमा और निकासी, चेक जमा या उससे जुड़े काम   शामिल हैं. हालांकि UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य तौर पर चालू रहेगी.

जरूरी काम पहले ही निपटा लें

जिन ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है उनके लिए बेहतर होगा कि वे 26 सितंबर से पहले अपना काम पूरा कर लें. खासकर कैश से जुड़े लेनदेन, चेक जमा या क्लियरेंस, अन्य जरूरी शाखा सेवाओं के लिए पहले से काम निपटा लें ताकि आपको कोई परेशानी ना हो.