हिरासत के बाद दीपके की आज कोर्ट में पेशी, 12बजे होगी सुनवाई

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद आज यानी शनिवार को 12 बजे दीपके की कोर्ट में पेशी होनी है. उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जिक्युटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा. दीपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई है.

हिरासत के बाद दीपके की आज कोर्ट में पेशी, 12बजे होगी सुनवाई

टीनपी डेस्क (TNP DESK): दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद आज यानी शनिवार को 12 बजे दीपके की कोर्ट में पेशी होनी है. उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जिक्युटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा. दीपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस की तरफ से दीपके के खिलाफ मुद्दा उठाएगी की उन्होंने पीस बॉन्ड की शर्तों को तोड़ा है.

बता दें, दिल्ली में शुक्रवार को 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, उन्हें 2 नोटिस पहले ही दी गई थी. इसके साथ ही ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया है. उन्हें भी शुक्रवार पहले हिरासत में लिया गया था.

एक तरफ जब दीपके की आज पेशी होनी है वही दूसरी तरफ यह प्रदर्शन देश के बाहर लंदन पहुँच गया है. ऐसे में  यूट्यूबर ध्रुव राठी ने शनिवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वहां रहने वाले भारतीयों और दूसरे लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

बता दें, देश के अलग अलग हिस्सों में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है. राजधानी दिल्ली के साथ साथ बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. बता दें, CJP ने गुरुवार को 'लहरा दो तिरंगा' रैली का ऐलान किया था. CJP ने SIR की प्रक्रिया और मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बदलावों को लेकर सवाल उठाए थे. फिलहाल अब देखना होगा अभिजीत दिपके स्पेशल एग्जीक्यूटीव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के बाद क्या कुछ सामने निकालकर आता है.