दीदी स्टाइल से दूरी या नई पहचान? सायोनी घोष के बदले लुक पर सियासी चर्चा तेज

दीदी स्टाइल से दूरी या नई पहचान? सायोनी घोष के बदले लुक पर सियासी चर्चा तेज

TNP DESK- कभी ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बनाने  का दावा करने वाली बंगाल के जादवपुर की सांसद  सायोनी   घोष के बदले  "अवतार" को लेकर भी खूब चर्चा चल रही है..  वह एक समय तृणमूल कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता थी.  कभी सफेद सूती साड़ी ,माथे पर बड़ी सी बिंदी में दिखने वाली सायोनी   घोष अचानक आधुनिक रूप में नजर आ रही है.  दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर राजनीतिक दौरों  पर अब वह जींस,टी  शर्ट, कैजुअल कुर्ति में दिख रही हैं.   हवाई चप्पल की जगह चमचमाती सैंडल में दिखाई दे रही है.  राजनीतिक पंडित इसे अब ममता बनर्जी की "परछाई" से दूर होने की कोशिश के चश्मे से देख रहे हैं.  

"दीदी स्टाइल" का बचाव करने वाली ने अब क्या किया 

कुछ दिन पहले सायोनी   घोष अपनी "दीदी स्टाइल" का बचाव करते हुए कहा था कि मैं जिस नेता की पार्टी में काम करती हूं, उनकी राजनीति करते-करते अगर मैं नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी या किसी सीपीएम नेता जैसे दिखने लंगू , तो वह बहुत ही समस्या होगी. मैं अपनी नेता की तरह सामान्य और जमीनी स्तर पर मां -माटी -  मानुष के करीब रहना चाहती हूं, उन्होंने दावा किया था कि जब वह चकाचौंध  वाली दुनिया में अभिनय करती थी, तब भी सादगी पसंद थी.  दीदी को करीब से देखते-देखते ममता बनर्जी का वह साधारण व्यक्तित्व उनके ऊपर पूरी तरह से हावी हो गया है. कुछ समय पहले तक ममता की परछाई बनने पर गर्व महसूस करने वाली नेता ने पार्टी के हार के बाद मची बगावत के बीच इतनी जल्दी अपना स्टाइल क्यों बदल दिया, यह  अपने आप में सवाल है?

क्या वह अब अपनी स्वतंत्र छवि बनाना चाहती हैं ?
 
क्या वह ममता बनर्जी की परछाई को हटाकर अब अपनी स्वतंत्र छवि को स्थापित करना चाहती है.? सायोनी  घोष के पाला बदलने पर दो दिन पहले सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था कि  जिस पार्टी ने सयोनी को इतने कम समय में इतना बड़ा राजनीतिक कद दिया, उसे छोड़ना बहुत परेशान करने वाला है. उन्होंने याद दिलाया कि सयोनी 2021 में ही टीएमसी में शामिल हुई थी. इन 5 सालों में पार्टी ने उन्हें विधायक का टिकट दिया, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनाया और 2024 के लोकसभा चुनाव में जादवपुर जैसी प्रतिष्ठित सीट से टिकट दिया.महुआ ने साफ कहा कि राजनीति में सब कुछ ठीक है, लेकिन अपनों का यूं मुकर जाना सबसे ज्यादा चुभता है. अपना दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा कि जब सायोनी  ऐसे अचानक पलट सकती हैं, तो फिर आप किस पर भरोसा करेंगे?