टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सरकार की ओर से हर महीने गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों के लिए मुफ्त राशन कार्ड योजना चलाई जाती है, जिसके तहत हर महीने पीडीएस दुकानदारों के माध्यम से लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जाता है.लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग किसी काम के सिलसिले में अपने जिले या राज्य से बाहर रहते है. खासकर वे लोग, जिनका काम अक्सर एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.अगर आप भी राशन कार्ड योजना का लाभ उठा रहे हैं और किसी न किसी काम की वजह से अपने राज्य से बाहर रहते हैं, तो आपको अपने फोन में Mera ration 2.0 ऐप जरूर डाउनलोड करना चाहिए.इस ऐप के जरिए आप देश के किसी भी कोने में बैठकर अपने राशन कार्ड से जुड़ी हर जानकारी और सुविधा प्राप्त कर सकते है. साथ ही, आप कहीं से भी राशन उठा सकते है.
पढ़िए क्या है सरकार का उद्देश्य
आपको बता दें कि सरकार की ओर से हमेशा यह प्रयास किया जाता है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ उसके सही लाभार्थियों तक पहुंचे, यानी जो इसके पात्र हैं, वे इससे वंचित न रहें. इसे देखते हुए सरकार ने 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना की शुरुआत की है. अगर आप अपने फोन में मेरा राशन 2.0 ऐप डाउनलोड करते हैं, तो देश के किसी भी कोने से राशन कार्ड योजना का लाभ ले सकते है. यह ऐप वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत काम करता है, जिसका उपयोग करके आप देश के किसी भी हिस्से में राशन प्राप्त कर सकते है.यानी पहले की झंझट खत्म हो गई है.पहले लोगों को राशन तभी मिल पाता था, जब वे अपने जिले में मौजूद होते थे, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है. अब राशन लेने के लिए आपको अपने राज्य वापस आने की जरूरत नहीं पड़ती.आप जहां हैं, वहीं इसका लाभ ले सकते है.
ऐप से किसको मिलेगा सबसे अधिक लाभ
आपको बता दें कि मेरा राशन 2.0 ऐप भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का आधिकारिक मोबाइल ऐप है.इस ऐप को खास तौर पर 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना के लिए तैयार किया गया है.जो प्रवासी मजदूर हैं या किसी काम की वजह से हमेशा अपने राज्य से बाहर रहते हैं, उनके लिए हर महीने मुफ्त राशन योजना का लाभ लेने के लिए अपने राज्य लौटना संभव नहीं होता.इसे देखते हुए सरकार ने यह सुविधा शुरू की है.इसके माध्यम से राशन कार्ड से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है.इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है.
पढिये क्या क्या मिलते हैं फ़ायदे
अब चलिए आपको बता देते हैं कि मेरा राशन 2.0 ऐप के क्या-क्या फायदे है. इस ऐप के जरिए आप हर महीने मिलने वाले राशन की जानकारी देख सकते है. इसके साथ ही, पिछले 6 महीनों में आपने कितना राशन लिया है, उसका पूरा रिकॉर्ड भी ऐप में उपलब्ध रहता है.मोबाइल नंबर अपडेट करना हो, ई-केवाईसी करानी हो या परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना हो, ऐसी सभी सुविधाएं इस ऐप के जरिए मिलती है. सबसे खास बात यह है कि अगर आपको राशन कार्ड से जुड़ी कोई शिकायत है या पीडीएस दुकान से संबंधित कोई समस्या है, तो आप सीधे इसी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते है.
इस तरह रजिस्टर करें
अब चलिए आपको बता देते हैं कि इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करके रजिस्टर कैसे करें.इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर में जाएं.वहां मेरा राशन 2.0 ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलने के बाद आपको अपनी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा.अगर आप हिंदी समझते हैं, तो हिंदी चुन सकते है.अगर आप अंग्रेजी समझते हैं, तो अंग्रेजी चुन सकते है. इसके अलावा कई अन्य भाषाओं का विकल्प भी दिया गया है.इसके बाद 'लाभार्थी' विकल्प पर क्लिक करें. फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें. इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.ओटीपी दर्ज करके सत्यापन पूरा करें.साथ ही, दोबारा लॉगिन करने के लिए 4 अंकों का एक पिन सेट करना होगा. इसके बाद आप मेरा राशन 2.0 ऐप की सभी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकते है.

