टीएनपी डेस्क (TNP DESK):जब भी किसी के घर में बेटी की शादी तय होती है, तो कई बार पढ़ाई या अपने करियर की वजह से लड़कियां शादी से इनकार कर देती है हालांकि, जब घरवाले बहुत ज्यादा दबाव बनाते हैं, तो कुछ लड़कियां घर छोड़कर भी चली जाती है. लेकिन इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने बड़ी बहस छेड़ दी है. वायरल वीडियो में एक लड़की ने अपने मन के खिलाफ लिए गए फैसले के विरोध में ऐसा कदम उठाया है कि लोग भी हैरान हैं और कह रहे हैं कि आखिर यह कैसा विरोध है.
https://www.instagram.com/reel/DanMEFEtCPW/?igsh=ejFud2djcTNmOTQw
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
दरअसल, यह हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक लड़की अपना सिर मुंडवाती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि, उसका सिर मुंडवाना जितना हैरान नहीं कर रहा, उससे कहीं ज्यादा वीडियो में लिखा कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है. कैप्शन में लिखा है कि मेरे मां-बाप ने मेरी शादी तय कर दी.यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है.लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, वहीं इसे बड़ी संख्या में लाइक, शेयर और कमेंट भी मिल चुके है.
बिना किसी दुख सर के बाल कटवा रही है लड़की
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की कुर्सी पर बैठी है और अपने सिर के बाल मुंडवा रही है.बताया जा रहा है कि इस लड़की का नाम कीर्तन मेनन है. वीडियो में वह बिना किसी हिचकिचाहट या दुख के अपने बाल मुंडवाती नजर आ रही है.इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए है.एक पक्ष लड़की के समर्थन में खड़ा है, जबकि दूसरा पक्ष उसके विरोध में अपनी राय रख रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि लड़की अपनी मर्जी के खिलाफ तय की गई शादी का अनोखे तरीके से विरोध जता रही है.वहीं, कई लोगों ने इसे महिलाओं की आजादी और अपने फैसले खुद लेने के अधिकार से जोड़कर देखा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लगातार कमेंट किए जा रहे है. एक यूजर ने लिखा, तुम्हें और ताकत मिले बहन. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, आजकल की दिक्कतों के लिए किसी फिल्मी समाधान जैसा.
वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई पढ़िये
आपको बता दें कि इस वीडियो के पीछे की सच्चाई अब भी सस्पेंस बनी हुई है. हालांकि, कीर्तन मेनन ने वीडियो में कहीं भी यह साफ तौर पर नहीं कहा है कि उन्होंने यह कदम शादी तय होने के विरोध में उठाया है.सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे है. कुछ का मानना है कि हो सकता है उन्होंने किसी धार्मिक परंपरा के तहत बाल दान किए हों या फिर किसी निजी कारण से अपने बाल मुंडवाए हों. वहीं, यह भी संभावना जताई जा रही है कि वीडियो को वायरल करने के लिए ऐसा कैप्शन लिखा गया हो.अब तक वीडियो में दिखाई दे रही लड़की का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.हालांकि, इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया है.

