चौथी शादी करने चला था पति, भनक लगते ही तीनों पत्नियों ने बीच सड़क जमकर की धुनाई, देखिए VIDEO
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और शादी से जुड़े कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. यहां एक शख्स की बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा
टीएनपी डेस्क: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और शादी से जुड़े कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. यहां एक शख्स की बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक शख्स पहले से ही तीन शादियां कर चुका था और अब चौथी शादी करने की तैयारी में था. इसी बात की भनक उसकी तीनों पत्नियों को लग गई. इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे बीच सड़क पर घेर लिया और जमकर हंगामा किया.
चौथी शादी की तैयारी की खबर मिलते ही भड़कीं पत्नियां
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को 'घर के क्लेश' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया है कि एक शख्स पहले से तीन शादियां कर चुका था और अब चौथी शादी करने जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी तीनों पत्नियां मौके पर पहुंच गईं.
वीडियो में शख्स एक अन्य महिला के साथ सड़क पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. इसी दौरान बुर्का पहनी कुछ महिलाएं उसे घेर लेती हैं. इसके बाद उनके बीच बहस और मारपीट शुरू हो जाती है. वायरल वीडियो में महिलाएं शख्स की पिटाई करती नजर आ रही हैं. इस दौरान उसके कपड़े भी फटे हुए दिखाई देते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शख्स की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे रिश्तों में धोखे से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग पूरे मामले की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं.