tnp desk: दिल्ली के एक नामी अस्पताल से सामने आया एक ऐसा वीडियो, जिसने इंसानियत पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. अस्पताल की सुरक्षा में तैनात एक बुजुर्ग गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात सिर्फ मारपीट नहीं, बल्कि मौके पर मौजूद भीड़ का रवैया है. लोग देखते रहे, वीडियो बनाते रहे, लेकिन मदद के लिए आगे आने वाले हाथ गिने-चुने नजर आए.
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक कार्ड को बुरी तरीके से घसीटते हुए पीटा जा रहा है लेकिन वहां मौजूद भीड़ मुक़दर्शक बनी हुई है और वीडियो बनाने में लगी हुई है. यह घटना दिल्ली के नामी अस्पताल एम्स का बताया जा रहा है.
दिल्ली एम्स में कथित तौर पर इन भाई साहेब को गार्ड ने कुछ बोल दिया। उसके बाद इन्होंने गार्ड की गर्दन पकड़ देखिए कैसा व्यवहार कर रहे है।
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) August 18, 2026
गार्ड साहेब की उम्र भी ज्यादा लग रही है। pic.twitter.com/Wk2gM2AjLe
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि दिल्ली एम्स में कथित तौर पर इन भाई साहब को गार्ड ने कुछ बोल दिया उसके बाद इन्होंने गार्ड की गर्दन पकड़ देखिए कैसा व्यवहार कर रहे हैं. गार्ड साहब की उम्र भी ज्यादा लग रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी गार्ड को घसीटते हुए पीट रहा है. वही उसका साथी वीडियो बना रहा है. उसका आरोप है कि गार्ड ने डंडे से किसी महिला को पीटा और बदतमीजी की. इसीलिए वह उसको सबक सिखा रहे हैं. आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं बल्कि वीडियो बना रहे हैं. वहीं वीडियो में एक महिला गार्ड यह कहते हुए भी नजर आ रही है कि आप वीडियो क्यों बना रहे हो तो इस पर वीडियो बनाने वाला शक्स करता है कि मैं वीडियो क्यों ना बनाऊँ.
वहीं इस घटना पर कई लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया है. कुछ लोग गार्ड को ग़लत बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पीटने वाले शक्स को. हालाँकि इस घटना पर अभी एम्स प्रबंधक का कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है. लेकिन कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गार्ड को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है.
फिलहाल जरूरत है कि घटना की निष्पक्ष जांच हो. बुजुर्ग गार्ड के साथ क्या हुआ, मारपीट के पीछे असली वजह क्या थी और जिम्मेदार कौन है. हर सवाल का जवाब सामने आना चाहिए.

