हीट वेब में खुद के स्वास्थ्य का कैसे रखे ख्याल, जानिए कुछ ऐसी टिप्स जिससे गर्मी में भी रहेंगे फ़ीट 

हीट वेब में खुद के स्वास्थ्य का कैसे रखे ख्याल, जानिए कुछ ऐसी टिप्स जिससे गर्मी में भी रहेंगे फ़ीट

 

TNPDESK: देश में तापमान कई जिलों में 45 के पार जा पहुंचा. वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीट वेब का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में बदलते मौसम में जरा सा नजर अंदाज करने पर आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ेगा. ऐसे में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में खुद को कैसे फ़ीट रखे. इस खबर में आपको बताएँगे.

लेकिन सबसे पहले जान लेते है कि देश में सबसे गर्म कौन सा राज्य है. अगर देखे तो भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. सबसे ज्यादा गर्म राजस्थान के रेगिस्तान इलाके में दर्ज किया गया है. जहाँ अभी ही तापमान 45 के पास पहुंच गया. साथ ही उत्तर भारत में तापमान गर्म है. जहाँ सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है. बढ़ते तापमान के बीच अपने हेल्थ को ठीक रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. लेकिन कुछ आसान सी टिप्स है जिसे आप अपना कर खुद को फ़ीट रख सकते है.


गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान और पेट की समस्याएं आम हो जाती हैं. हर तीसरा व्यक्ति आपको इस समस्या का सामना करता दिख सकता है. लेकिन ऐसे में आप खुद को फ़ीट रख सकते है. 

हर दिन आप 3लीटर से अधिक पानी पिए. जिससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.अगर निम्बू पानी का इस्तेमाल करते है तो वह आपके हाईड्रेड रखने में और भी मदद करेगा.इसके साथ समय पर छाछ, नारियल पानी या ors का घोल ले सकते है. इससे आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. आप गर्मी में भी पूरी तरह से फ़ीट रहेंगे.

इनका इस्तेमाल करें कम 

गर्मी में चाय, कॉफी का इस्तेमाल कम करें. गर्म मौसम में चाय कॉफी से डीहाड्रेसन होने की संभवाना अधिक होती है.इसके साथ अगर आप सिगरेट का इस्तेमाल करते है तो अब गर्मी में इससे दूर रहे.

बढ़ते गर्मी के बीच आपको डाइट का भी पूरा ख्याल रखना होगा. भोजन करते समय यह ध्यान रहे की वह साधा हो.साथ ही मांस मछली से दूर ही रहे तो अच्छा रहेगा. साथ ही आप दही और छाछ का इस्तेमाल खाने में कर सकते है. इससे आपका पेट ठंडा रहेगा.