प्रिय पतिदेव... पवन सिंह ने पहली पत्नी को किया याद तो छलक उठा ज्योति सिंह का दर्द, कह दी ये बातें

पवन सिंह के रियलिटी शो में पहली पत्नी को याद कर भावुक होने के बाद ज्योति सिंह का दर्द छलक उठा. इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ज्योति ने कहा, “इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती.”

प्रिय पतिदेव... पवन सिंह ने पहली पत्नी को किया याद तो छलक उठा ज्योति सिंह का दर्द, कह दी ये बातें
JOIN NOW

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भोजपुरी के पावर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह एक तरफ जहां अपनी फिल्मों, गानों और राजनीति को लेकर चर्चा में रहते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी विवादों में में रहते हैं. बात अगर उनके वैवाहिक जीवन की करें तो हमेशा इसकी चर्चा होती है, क्योंकि वह हमेशा विवादों में रहते हैं. चाहे ज्योति के साथ उनके रिश्ते हों या फिर तलाक की बात हो, पवन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन ज्योति सिंह कुछ न कुछ कमेंट और पोस्ट करती रहती हैं. उनके पोस्ट से साफ दिखता है कि वह अपने पति के प्यार के लिए कितना तरसती हैं, लेकिन उनके रिश्ते अपने पति के साथ सुधरते नहीं हैं, क्योंकि वह एक तरफा कोशिश करती हैं और पवन सिंह का इसमें कोई योगदान नहीं होता. वहीं एक बार फिर पवन सिंह के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में उनकी जिंदगी से जुड़े पहलुओं को उजागर किया गया है. 

पवन सिंह ने पहली पत्नी को किया याद तो छलक उठा ज्योति सिंह का दर्द

आए दिन आप लोगों ने पवन सिंह को उनकी पहली पत्नी को याद कर भावुक होते देखा होगा,वह दावा करते हैं कि वह उनसे काफी प्यार करते थे जिन्होंने सुसाइड कर लिया था.वही रियलिटी शो के प्रोमो में वह अपनी पहली पत्नी, जो मर चुकी हैं, उनकी आरती उतारते और पूजा करते दिखेंगे. इसी को लेकर ज्योति सिंह ने एक पोस्ट किया है और लिखा है कि अब वह उनकी कहानी का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं.भोजपुरी एक्टर और एमएलसी पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं. शो में अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक होने के बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है. इस पोस्ट में ज्योति ने पवन सिंह को संबोधित करते हुए लिखा, प्रिय पतिदेव, इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती.

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ज्योति सिंह ने क्या लिखा है पढ़िये

ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि अगर नियति फिर कभी उन्हें एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार उनका नाम पवन सिंह के हिस्से से मिटा दिया जाए. उन्होंने रिश्ते में अपनी पीड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं, बल्कि किसी के साथ रहकर भी उसके जीवन में अपना स्थान तलाशते रहना है.उन्होंने आगे लिखा कि इस बार पवन सिंह ऐसी स्त्री को चुनें, जिसे अपने हिस्से का स्नेह मांगना न पड़े और जिसकी खामोशी भी उन्हें सुनाई दे. ज्योति ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि कोई और भी उनकी तरह अपने ही घर में अपनी मौजूदगी का प्रमाण देता फिरे. आखिर में उन्होंने लिखा, मैं दुआ बनकर रह लूंगी, पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती.

रियलिटी शो के प्रोमो में पहली पत्नी की आरती उतारते दिख रहे हैं पवन सिंह

दरअसल, ‘भोजपुरी बवाल’ के एक प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक नजर आए थे. वह उनकी तस्वीर की आरती उतारते दिखाई दिए. इसी दौरान उन्होंने कहा कि घर आकर जैसे ही उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला, उनकी दुनिया खत्म हो गई थी.पवन सिंह और ज्योति सिंह ने 6 मार्च 2018 को बलिया में शादी की थी. शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आने लगीं. साल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. उन्होंने पवन सिंह पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों के वैवाहिक विवाद से जुड़ा मामला कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा रहा है.भाई एक बार एफआईआर पवन सिंह और ज्योति सिंह के विवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है.