Weekend Movie Blast: जुलाई के पहले वीकेंड पर सिनेमाघरों में होगा पांच फिल्मों का धमाका, रिलीज होगी ये बड़ी मूवीज़

Weekend Movie Blast: जुलाई के पहले वीकेंड पर सिनेमाघरों में होगा पांच फिल्मों का धमाका, रिलीज होगी ये बड़ी मूवीज़

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): जुलाई 2026 का पहला वीकेंड फिल्म के दीवानों के लिए काफी मजेदार रहना वाला है. इस एक ही सप्ताह में एक्शन, स्पाई-थ्रिलर, क्राइम, पौराणिक एडवेंचर, हॉलीवुड ड्रामा और एनिमेशन जैसी अलग-अलग टेस्ट की पांच बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं. आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित 'Alpha' से लेकर हुमा कुरैशी की 'Baby Do Die Do', साउथ की 'Nagabandham: The Secret Treasure', ह्यू जैकमैन की 'The Death of Robin Hood' और बच्चों की पसंदीदा 'Minions and Monsters' तक, इस वीकेंड हर उम्र और हर पसंद के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मजेदार तड़का लेकर आ रही है.

Alpha (3 जुलाई 2026)
YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म 'Alpha' इस सप्ताह की सबसे चर्चित रिलीज मानी जा रही है. यह पहली बार है जब इस स्पाई यूनिवर्स की कहानी दो महिला एजेंटों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं. ऋतिक रोशन भी विशेष कैमियो में दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी सीता नाम की एक प्रशिक्षित ऑपरेटिव की है, जिसे अपने भ्रष्ट सौतेले पिता और एक खतरनाक गुप्त नेटवर्क को खत्म करने का मिशन मिलता है. मिशन के दौरान उसकी मुलाकात दूसरी एजेंट से होती है और यहीं से कहानी कई रोमांचक मोड़ लेती है. शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Image

Baby Do Die Do (3 जुलाई 2026)
हुमा कुरैशी की 'Baby Do Die Do' एक अलग तरह की एक्शन-क्राइम थ्रिलर है. फिल्म में हुमा एक ऐसी कॉन्ट्रैक्ट किलर बनी हैं, जो सुन और बोल नहीं सकती. दिन में वह एक एनजीओ में काम करती है, जबकि रात में मुंबई की सबसे खतरनाक हिटवुमन बन जाती है. कहानी तब पलटती है जब उसका एक मिशन असफल हो जाता है और वह खुद ही शिकार बन जाती है. अंडरवर्ल्ड, विश्वासघात और मनोवैज्ञानिक संघर्ष के बीच उसे अपनी जान बचाने की लड़ाई लड़नी पड़ती है. फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है और यह 3 जुलाई को रिलीज होगी.

Image

Nagabandham: The Secret Treasure (3 जुलाई 2026)
पौराणिक कथाओं और रोमांच का मिश्रण लेकर आ रही तेलुगू फिल्म 'Nagabandham: The Secret Treasure' भी इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में पहुंचेगी. फिल्म हिंदी डब संस्करण में भी रिलीज की जा रही है. कहानी हिमालय के एक प्राचीन मंदिर और वहां छिपी दिव्य शक्ति की रक्षा करने वाले योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है. दूसरी ओर एक लालची दुश्मन इस रहस्यमयी शक्ति और छिपे खजाने पर कब्जा करना चाहता है. विराट कर्णा, नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, जगपति बाबू और महेश मांजरेकर जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म पौराणिक इतिहास और एडवेंचर का अनोखा अनुभव देने का दावा करती है.

Image

The Death of Robin Hood (3 जुलाई 2026)
हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन इस बार 'The Death of Robin Hood' में रॉबिन हुड के बिल्कुल नए और गंभीर अवतार में नजर आएंगे. फिल्म पारंपरिक रॉबिन हुड की कहानी से अलग एक थके हुए, अपराधबोध से जूझ रहे योद्धा की जिंदगी को दिखाती है. घायल होने के बाद रॉबिन एक मठ में शरण लेता है, जहां उसका अतीत फिर उसका पीछा करने लगता है. माइकल सारनोस्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म केवल अंग्रेजी भाषा में 3 जुलाई को रिलीज होगी.

Image

Minions and Monsters (2 जुलाई 2026)
बच्चों और परिवार के लिए 'Minions and Monsters' इस सप्ताह की खास पेशकश है. 'Despicable Me' फ्रेंचाइजी की यह नई एनिमेटेड फिल्म 2 जुलाई को रिलीज होगी और हिंदी डब संस्करण में भी उपलब्ध रहेगी. कहानी 1920 के हॉलीवुड की है, जहां शरारती मिनियन्स फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने निकलते हैं. साइलेंट फिल्मों के दौर में सफलता मिलने के बाद जब बोलती फिल्मों का दौर शुरू होता है, तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं. इसी दौरान वे गलती से एक खतरनाक मॉन्स्टर को दूसरी दुनिया से बुला लेते हैं और फिर उसे रोकने के लिए रोमांचक सफर शुरू होता है.

Image