इस साल की अब तक की टॉप 5 फिल्में, जो हैं Must Watch, एक्शन से रोमांस तक मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

2026 में एक्शन, रोमांस, वॉर ड्रामा से लेकर सर्वाइवल थ्रिलर और डार्क कॉमेडी तक कई फिल्में रिलीज हुई हैं. अगर आप इस साल की कुछ चर्चित फिल्में देखना चाहते हैं तो धुरंधर: द रिवेंज, मैं वापस आऊंगा, इक्कीस, तू या मैं और मां बहन को अपनी Watch List में शामिल कर सकते हैं.

इस साल की अब तक की टॉप 5 फिल्में, जो हैं Must Watch, एक्शन से रोमांस तक मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): साल 2026 को खत्म होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन फिल्मों के मामले में यह साल अब तक काफी दिलचस्प रहा है. बड़े बजट की एक्शन फिल्मों से लेकर रोमांस, वॉर ड्रामा, थ्रिलर और ब्लैक कॉमेडी तक दर्शकों को अलग-अलग तरह की फिल्में देखने को मिली हैं. इनमें कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया तो कुछ अपनी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहीं.

अगर आप भी इस साल रिलीज हुई फिल्मों में से कुछ अच्छा देखने की तलाश में हैं, तो इन 5 फिल्मों को अपनी watch list में शामिल कर सकते हैं.

धुरंधर: द रिवेंज - IMDb रेटिंग 8.2/10

रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल है. आदित्य धर के डिरेक्शिन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कलाकार नजर आते हैं.

फिल्म एक्शन, क्राइम और स्पाई थ्रिलर का कॉम्बिनेशन है. अगर आपको लंबी कहानी, जबरदस्त एक्शन और बड़े पर्दे वाला सिनेमा पसंद है तो इसे देखा जा सकता है. IMDb पर फिल्म को फिलहाल 8.2/10 की रेटिंग मिली है और करीब 72 हजार यूजर्स ने इसे रेट किया है.

मैं वापस आऊंगा - IMDb रेटिंग करीब 8.0/10

अगर आपको एक्शन से ज्यादा प्यार, रिश्तों और इमोशन वाली फिल्में पसंद हैं तो मैं वापस आऊंगा आपकी लिस्ट में हो सकती है. इम्तियाज अली के डिरेक्शिन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना जैसे कलाकार हैं.

फिल्म की कहानी बंटवारे, पुराने प्यार, यादों और अपनी मिट्टी से जुड़े रिश्ते के आसपास घूमती है. एक 95 साल के शख्स की पुरानी यादों के जरिए कहानी आगे बढ़ती है. उपलब्ध IMDb रेटिंग करीब 8.0/10 बताई गई है, जिसमें लगभग 13 हजार रेटिंग दर्ज हैं.

इक्कीस - IMDb रेटिंग 6.1/10

श्रीराम राघवन के डिरेक्शिन में बनी इक्कीस परमवीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन से जुड़ी कहानी है. इसमें अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी नजर आते हैं.

अगर आपको वॉर ड्रामा और सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्में पसंद हैं तो इसे देखा जा सकता है. IMDb पर फिल्म की रेटिंग फिलहाल 6.1/10 है और करीब 27 हजार यूजर्स ने इसे रेट किया है.

तू या मैं - IMDb रेटिंग 6.1/10

तू या मैं उन लोगों के लिए है जिन्हें रोमांस के साथ थ्रिल और सर्वाइवल वाली कहानी पसंद है. बिजॉय नांबियार के डिरेक्शिन में बनी इस फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर मुख्य भूमिका में हैं.

कहानी दो कंटेंट क्रिएटर्स के आसपास घूमती है, जिनका एडवेंचर धीरे-धीरे जिंदगी बचाने की लड़ाई में बदल जाता है. यानी इसमें रोमांस के साथ खतरा और सर्वाइवल का तड़का भी मिलता है. IMDb पर इसकी रेटिंग फिलहाल 6.1/10 है और लगभग 7.4 हजार लोगों ने इसे रेट किया है.

मां बहन - IMDb रेटिंग 5.5/10

अगर आप एक्शन और रोमांस से हटकर कुछ अलग देखना चाहते हैं तो मां बहन को मौका दिया जा सकता है. माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा और रवि किशन जैसे कलाकारों वाली यह फिल्म डार्क कॉमेडी, क्राइम और थ्रिलर का मिक्स है.

कहानी एक परिवार और घर में मिले शव के बाद पैदा हुई मुश्किलों के आसपास घूमती है. फिल्म रिश्तों और सामाजिक दबाव को भी अलग अंदाज में दिखाती है. IMDb पर इसे फिलहाल 5.5/10 की रेटिंग मिली है और करीब 4.9 हजार यूजर्स इसे रेट कर चुके हैं.

कुल मिलाकर अगर IMDb रेटिंग के साथ दर्शकों की पसंद देखें तो धुरंधर: द रिवेंज और मैं वापस आऊंगा इस लिस्ट में मजबूत नजर आती हैं. वहीं वॉर ड्रामा पसंद है तो इक्कीस, सर्वाइवल थ्रिलर के लिए तू या मैं और डार्क कॉमेडी के लिए मां बहन देखी जा सकती है. यानी इस साल एक्शन से लेकर रोमांस और थ्रिलर तक हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है.