सिद्धार्थ और कियारा के घर फिर गूंजेगी किलकारी,इंस्टा पोस्ट कर जाहिर की खुशीखुशी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 अक्टूबर 2026 को इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया.उन्होंने बेटी सरायाह के हाथ पर रखे छोटे बेबी सॉक्स वाली क्यूट पोस्ट शेयर की.
टी एन पी (TNP): ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी और ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से माता पिता बनने जा रहे है. 7 अक्टूबर को इंस्टा पोस्ट शेयर कर कियारा ने अपने फैंस को इस निजी खुशी की जानकारी दी. 35 वर्ष की कियारा और 41 वर्ष के सिद्धार्थ ने 2025 में ही अपनी पहली बेटी सरायाह को जन्म दिया और अब उनके इस पेरन्टींग जर्नी में एक और मेहमान जुड़ने वाला है.कियारा की इंस्टा पर पोस्ट पिक्चर की खास बात ये देखने को मिली कि उन्होंने अपनी बेटी के हाथों पर छोटे सॉक्स को रख पिक्चर को पोस्ट किया है जो कि दर्शकों को बेहद क्यूट और बहन के प्रति अपने छोटे भाई या बहन से प्रेम को दर्शाता है.
हाल ही में कियारा द्वारा अपने पैरेंटिंग जर्नी के बारे में अपने अनुभव को साँझा किया था और बताया कि कैसे उन्हे हर वक्त अपनी बेटी को ले कर अटेन्टिव रहना पड़ता है. उन्होंने अपने अनुभव को साँझा कर बताया कि उनकी बेटी के आने के बाद उनका जीवन बस बच्चे के देखभाल और जरूरतों को देखने में बीत रहा है जिसे दोनों पति पत्नी खूब अच्छे से एन्जॉय कर रहे है. अब अपने दूसरे मेहमान को ले कर वो और उनके फैंस खास खुश है और नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है . सिद्धार्थ और कियारा ने 2023 में प्राइवेट ईवेंट कर शादी के थी.
इससे पहले कियारा और सिद्धार्थ की अब तक एक भी फिल्म उनके दर्शकों को देखने को नहीं मिली है. 2021 में आई ‘शेरशाह’ के बाद अब तक उनकी केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन देखने को नहीं मिली है. हालांकि, अगर हम उनके अलग अलग किए प्रोजेक्ट्स की बात करे तो कियारा की हाल ही में आई मूवी टॉक्सिक:आ फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स आई जो कि दर्शकों के दिलों में राज करने में चूक गई. वही, सिद्धार्थ की आई वन : फोर्स ऑफ दा फॉरेस्ट कीबात करे तो तमन्ना के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली.
अब देखना दिलचस्प रहेगा कि ऑफ स्क्रीन कियारा और सिद्धार्थ तो कमाल करते ही है, ऑन स्क्रीन भी उन्हे साथ मूवी करते दर्शक कब देख पाएंगे.