जल्द आएगा ‘द डर्टी पिक्चर’ का पार्ट 2, प्रोड्यूसर एकता कपूर ने किया एलान
15 साल बाद एकता कपूर एक बार फिर द डर्टी पिक्चर का दूसरा पार्ट लेकर बड़े परदे पर आ रही हैं, द डर्टी पिक्चर 2 का अफिशल अनाउन्समेंट कर दिया गया है.
15 साल बाद एकता कपूर एक बार फिर द डर्टी पिक्चर का दूसरा पार्ट लेकर बड़े परदे पर आ रही हैं, द डर्टी पिक्चर 2 का अफिशल अनाउन्समेंट कर दिया गया है.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 15 साल बाद एकता कपूर एक बार फिर द डर्टी पिक्चर का दूसरा पार्ट लेकर बड़े परदे पर आ रही हैं, द डर्टी पिक्चर 2 का अफिशल अनाउन्समेंट कर दिया गया है, प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया है कि वह हिट फिल्म द डर्टी पिक्चर के 15 साल बाद उसका सीक्वल बनाने की प्लान बना रही हैं, विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर स्टारर इस ओरिजिनल फिल्म ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी.
2011 मे आई थी फिल्म
साल 2011 मे यह फिल्म बड़े परदे पर आई थी जिसमे विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर स्टारर कास्ट थे. द डर्टी पिक्चर अभिनेत्री विद्या बालन की आइकानिक फिल्मों ने से एक है, फैंस को विद्या बालन का किरेदार फिल्म में काफी पसंद आया था और क्रिटिक्स ने भी फिल्म को काफी सराहा था.

सिल्क स्मिता की बायोपिक थी फिल्म
द डर्टी पिक्चर साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सिल्क स्मिता की बायोपिक के तौर पर इस मूवी ने अपार सफलता हासिल की थी. फिल्म में अभिनेत्री सिल्क स्मिता का रोल विद्या बालन ने प्ले किया था जिसमे विद्या के परफॉरमेंस कि काफी तारीफ हुई थी और साथ ही साथ विद्या बालन ने इसस फिल्म के लिए की अवार्ड्स भी जीते.
पॉडकास्ट में एकता ने किया जिक्र
एकता कपूर हालही मे रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में नजर आईं थी, जिसमे उन्होंने अपने उप- कमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की, एकता ने बताया- फिलहाल मैं जिस फिल्म की तैयारी में लगी हुई हैं, वह एक बड़ी मूवी है, जिसका पहला पार्ट 15 साल पहले रिलीज किया गया था, द डर्टी पिक्चर. अब मैं द डर्टी पिक्चर 2 का प्लान कर रही हैं, जिसके लिए मेरे पास सीक्वल के तौर एक रोचक कहानी है, जिसे मैं दर्शकों तक पहुंचाना चाहती हूं.

इसके बाद फिल्म के फैंस अब द डर्टी पिक्चर 2 से काफी उम्मीद लगा रहे है और
फैंस में उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है,लेकिन अब तक ये साफ नहीं है कि पार्ट 2 पुरानी स्टार कास्ट नजर आएगी कि नहीं, इतना ही नहीं फिल्म के सीक्वल को विद्या की जगह नई अभिनेत्री के साथ फिल्माया जाएगा, ये अपने आप में सवाल है.
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी द डर्टी पिक्चर
साल 2011 में आई द डर्टी पिक्चर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था, जबकि फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 117 करोड़ के आस-पास रही थी, इस तरह से कमर्शियल तौर पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई. अब इस बार कि फिल्म का क्या पोल्त रहने वाला है ये भी सोचने वाली बात है या फिर क्या पिछली फिल्म कि कहानी को ही आगे बढ़ाया जाएगा.