सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को मिली NOC, जल्द बड़े परदे पर दिखेगी फिल्म

सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को भारत सरकार से NOC यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया है.

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को मिली NOC, जल्द बड़े परदे पर दिखेगी फिल्म

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को भारत सरकार से NOC यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अब फिल्म सीधे थिएटर्स में आ जाएगी. अभी इसके लिए फिल्म को CBFC की मंजूरी लेनी होगी. अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म 2020 में हुए भारत-चीन के बीच हुए युद्ध पर बनाया गया है और इसी के कारण भारत सरकार ये सुनिश्चित करना चाहती है कि किसी देश के सम्मान को ठेस न पहुंचे. अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म साल के आखिरी तक सिनेमाघरों में आ जाएगी.

कब होगी फिल्म रिलीज

फिल्म कब तक रिलीज होगी, इसकी अभी कोई ऑफिशियल डेट नहीं आई है. लेकिन मेकर्स इसे दिवाली के समय रिलीज करने का सोच रहे हैं, ताकि इस वॉर ड्रामा को लोग अपने फैमिली के साथ देख सके. अब NOC प्रोसेस के बाद मेकर्स इस फिल्म को CBFC के लिए सबमिट करेंगे और वहां से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा.

क्यों जरूरी है NOC के बाद CBFC सर्टिफिकेट

NOC और CBFC दोनों का प्रोसेस अलग-अलग होता है. दरअसल NOC तब किसी फिल्म को दिया जाता है जब उसमें कोई आपत्तिजनक चीजें या सीन्स शामिल होते हैं और CBFC एक कंपल्सरी प्रोसेस है, जिसमें बोर्ड फिल्म को हर पहलू से देखकर क्लियरेंस देता है.

क्या फिल्म में हुआ है बदलाव

अगर बात करें कि क्या फिल्म में कोई बदलाव हुआ है कि नहीं, तो जवाब है हां. जब फिल्म शूट की गई थी, तो फिल्म में 2020 के समय हुए तनाव को दिखाया था. लेकिन अब चीन के साथ भारत के संबंध सुधर गए हैं, तो सरकार ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा है. तो बात करें कि क्या फिल्म का फर्स्ट ड्राफ्ट और अब सेम है, तो नहीं. फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं.

अब ये फिल्म को कब CBFC की तरफ से क्लियरेंस मिलेगी, कितने कट्स लगते हैं और कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी और कब इसको ऑडियंस देख पाएगी, ये देखना होगा.