फ़िल्मी स्क्रिप्ट नहीं ,हकीकत , बंगाल चुनाव परिणाम को भी पीछे छोड़ क्यों आगे निकल निकल गईं सुभेंदु अधिकारी की यह मंत्री !
पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का जब सोमवार को शपथ ग्रहण हो रहा था, तो सबकी नजर भाजपा विधायक कविता मांझी पर टिक गई थी...
Read NowTNP DESK: बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan एक बार फिर कानूनी विवादों के कारण सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार मामला प्रस्तावित फिल्म 'काला हिरण' को लेकर सामने आया है. अभिनेता की लीगल टीम ने फिल्म के निर्माताओं और इससे जुड़े लोगों को नोटिस जारी करते हुए फिल्म के निर्माण और प्रचार गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
सलमान खान की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि फिल्म की कहानी कथित रूप से वर्ष 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार प्रकरण से प्रेरित है.अभिनेता का पक्ष है कि इस तरह की प्रस्तुति उनकी सार्वजनिक छवि को प्रभावित कर सकती है और लोगों के बीच गलत संदेश भी पहुंचा सकती है.
सलमान खान की कानूनी टीम का कहना है कि फिल्म ऐसे मामले से जुड़ी प्रतीत होती है, जो लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा रहा है.इसलिए फिल्म में दिखाई जाने वाली घटनाएं दर्शकों के बीच भ्रम पैदा कर सकती हैं. नोटिस में निर्माताओं से फिल्म के विकास, निर्माण, प्रचार और किसी भी प्रकार की सार्वजनिक प्रस्तुति को रोकने की मांग की गई है.
जानकारी के मुताबिक, अभिनेता की ओर से कानून फर्म डीएसके लीगल ने फिल्म से जुड़े लोगों को नोटिस भेजा है. इसमें निर्माताओं से लिखित रूप में बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग की गई है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि नोटिस का पालन नहीं किया गया तो मानहानि और क्षतिपूर्ति से संबंधित कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं.
कानूनी पक्ष ने यह भी तर्क दिया है कि किसी व्यक्ति के जीवन या उससे जुड़े विवादास्पद घटनाक्रमों को उसकी अनुमति के बिना फिल्मी रूप देना उसके व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़ा विषय बन सकता है.ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति की प्रतिष्ठा और निजता पर भी प्रभाव पड़ सकता है.
फिल्म का निर्माण Amit Jani कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी Bharat S. Srinate के पास है. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में की गई है और इसके टीजर रिलीज की भी तैयारी चल रही थी.
हालांकि 1998 में राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र में काला हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.यह मामला वर्षों से कानूनी प्रक्रिया में रहा है और अभिनेता लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते रहे हैं.
अब सभी की नजर इस बात पर है कि फिल्म निर्माता इस कानूनी नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और इसका फिल्म की रिलीज तथा भविष्य की योजनाओं पर क्या असर पड़ता है.