Movie Review: 2 अक्टूबर को क्या हुआ था, सवाल का जवाब देने थिएटर्स में पहुंची दृश्यम: द कन्क्लूजन
अगर आप भूल गए हैं कि 2 अक्टूबर को पणजी में क्या हुआ था तो इस बात को याद दिलाने विजय सलगांवकर बड़े पर्दे पर वापस आ गया है.
अगर आप भूल गए हैं कि 2 अक्टूबर को पणजी में क्या हुआ था तो इस बात को याद दिलाने विजय सलगांवकर बड़े पर्दे पर वापस आ गया है.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अगर आप भूल गए हैं कि 2 अक्टूबर को पणजी में क्या हुआ था तो इस बात को याद दिलाने विजय सलगांवकर बड़े पर्दे पर वापस आ गया है. आज यानी 2 अक्टूबर को थिएटर्स में अजय देवगन की फिल्म Drishyam: The Conclusion धूम मचाने आ गई है और इस फिल्म का इंतजार फैंस कितने समय से कर रहे हैं.
रिलीज के साथ ही शुरू हुआ ऑडियंस रिव्यू का सिलसिला
अभिषेक पाठक के डिरेक्शिन में बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रैज़ बनी हुई थी. फिल्म के पिछले दोनों पार्ट ने जिस तरह कहानी और सस्पेंस से दर्शकों को बांधे रखा था, उसके बाद तीसरे पार्ट से भी लोगों को काफी उम्मीदें थीं.
अब फिल्म थिएटर्स में पहुंच चुकी है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय सलगांवकर की कहानी एक बार फिर दर्शकों को अपनी सीट से बांधने में कामयाब रही है. फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपने रिएक्शन शेयर करने शुरू कर दिए हैं.

इंटरवल ने बढ़ाई बेचैनी
फिल्म देखने वाले कई दर्शकों ने इसके इंटरवल और पहले हाफ की खास तौर पर तारीफ की है. लोगों का कहना है कि कहानी में पुराने दोनों पार्ट्स की झलक और संदर्भ को इस तरह जोड़ा गया है कि दर्शकों को कहानी समझने में परेशानी नहीं होती, लेकिन सस्पेंस भी बना रहता है.
पुराने किरदारों और घटनाओं का जिक्र कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करता है और इंटरवल तक पहुंचते-पहुंचते फिल्म का तनाव काफी बढ़ जाता है.
क्लाइमैक्स को लेकर क्या बोले दर्शक?
दृश्यम की पूरी फ्रेंचाइजी अपनी कहानी और ट्विस्ट के लिए जानी जाती है. ऐसे में तीसरे पार्ट का सबसे बड़ा सवाल इसका क्लाइमैक्स था. दर्शकों के मुताबिक फिल्म का आखिरी हिस्सा कहानी को एक अलग लेवल पर ले जाता है.
कुछ दर्शकों ने दावा किया कि तीसरे पार्ट का ट्विस्ट उन्हें पहले और दूसरे पार्ट की तुलना में ज्यादा चौंकाने वाला लगा. फिल्म में जिस तरह सस्पेंस को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया है, उसने दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी.
विजय सलगांवकर का नया अंदाज
इस बार विजय सलगांवकर को पहले से ज्यादा दबाव में दिखाया गया है. अजय देवगन की खामोशी और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन कहानी के तनाव को और बढ़ाते हैं.
फिल्म देखते समय एक पल के लिए भी ध्यान हटाना मुश्किल है. वहीं अजय देवगन के फैंस उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी उम्मीदें
फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं. एडवांस बुकिंग और शुरुआती टिकट बिक्री को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है.
अब देखना होगा कि विजय सलगांवकर की यह आखिरी कहानी बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा असर छोड़ती है और क्या Drishyam: The Conclusion दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है.