दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में जयदीप अलहवात नजर आएंगे नए रूप में, ऑडियंस में बढ़ी उत्सुकता

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तक करोड़ों रुपये की टिकट बिक्री हो चुकी है. शुरुआती आंकड़ों के आधार पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग को लेकर ट्रेड में काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं.

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में जयदीप अलहवात नजर आएंगे नए रूप में, ऑडियंस में बढ़ी उत्सुकता

Tnp desk: थिएटर में रिलीज होने वाली  मच अवैटेड फिल्म दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होने वाली है.इस फिल्म में जयदीप अहलावत एक नए अंदाज में नजर आएंगे. अगर इस फिल्म के कल्ट फॉलोवर्स की बात करे तो इससे पहले दृश्यम 2 में  तब्बू के खिलाफ अजय की भूमिका को दर्शाया गया था जो कि दर्शकों  को काफी पसंद आई थी . अब इस नए ट्विस्ट के साथ जयदीप अहलावत जो राजवीर सिंह तोमर एस पी  क्राइम ब्रांच के पद पर तैनात एक बेहद तेज-तर्रार, सख्त और चालाक पुलिस अधिकारी के रूप में दर्शकों के सामने बड़े परदे पर नजर आएंगे . 

फिल्म की कहानी

अगर फिल्म कि कहानी की  बात करे तो अजय देवगन जो कि फिल्म में  विजय सालगांवकर का बहतरींन रोल अदा  कर रहे है अब उनके केस की फाइल एसपी राजवीर सिंह तोमर के टेबल पर आ चुकी है. तोमर का एक ही मकसद है,विजय सालगांवकर के बुने हुए झूठ के जाल को पूरी तरह से तहस-नहस करना और उसे सलाखों के पीछे भेजना.  वे इस केस को अपनी सूझबूझ से दोबारा खोलते हैं. दर्शकों को इस बार और मज़ा आने वाला है क्योंकि इस बार सालगांवकर परिवार पर दबाव दोगुना होने वाला है क्योंकि राजवीर सिंह तोमर, पुराने सब-इंस्पेक्टर गैतोंडे (कमलेश सावंत) के साथ मिलकर इस केस की कड़ियाँ सुलझाएंगे .

आपको बता दें कि जयदीप इससे  पहले पाताल लोक जैसी सीरीज में हाथी राम चौधरी की दमदार भूमिका निभा लोगों का दिल जीत चुके है और अब यह देखना काफी मज़ेदार होगा कि इस मूवी में उनकी ऐक्टिंग कितने हद तक दर्शकों को पसंद आती है . ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जयदीप अहलावत ने साफ किया कि यह किरदार फ्रैंचाइज़ी के पिछले किरदारों (जैसे अक्षय खन्ना का रोल) की नकल या रिप्लेसमेंट नहीं है, बल्कि पूरी तरह से एक नया, अलग और अनोखा कैरेक्टर है जिसका मीरा देशमुख (तबू) और सालगांवकर परिवार के साथ एक बिल्कुल अलग रिश्ता और सफर देखने को मिलेगा. 

एडवांस बुकिंग में करोड़ों की टिकट बिक्री

आपको बात दें ये फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं हुई है पर इस फिल्म कि एडवांस बुकिंग हो  रही है, रिपोर्ट कि माने तो यह फिल्म के तीन दिनों के शोज के लिए अब तक करीब 17.23 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री दर्ज की गई है. हालांकि, इसमें ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल किया गया है.  इन सीटों को अलग करने के बाद एडवांस बुकिंग का आंकड़ा लगभग 10.97 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

ब्लॉक सीटों का मतलब उन सीटों से है जिन्हें थिएटर, निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर या अन्य संबंधित पक्ष कुछ समय के लिए ऑनलाइन बुकिंग से अलग रखते हैं.

दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा बुकिंग

एडवांस बुकिंग के मामले में देखे तो दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे बताया जा रहा है. इसके बाद मुंबई और पुणे जैसे शहरों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में करीब 21 फीसदी शो की सीटें बुक हो चुकी हैं, जबकि मुंबई और पुणे में भी टिकट बिक्री तेजी से आगे बढ़ रही है.

आपको बात दें फिलहाल फिल्म को करीब 7,500 शो मिल चुके है और माना जा रहा है कि रिलीज तक यह संख्या बढ़ सकती है. बड़ी फिल्मों की गैरमौजूदगी और गांधी जयंती की छुट्टी फिल्म के शुरुआती कारोबार के लिए अहम हो सकती है.

यह फिल्म अजय की हो सकती है सबसे बड़ी फिल्म

फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स में इसके पहले दिन 50 से 60 करोड़ रुपये तक की कमाई का अनुमान लगाया गया है. अगर फिल्म इस आंकड़े तक पहुंचती है, तो यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है.

अगर हम अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों कि बात करे तो इन में ‘सिंघम अगेन’ सबसे ऊपर है, जिसने 2024 में भारत में करीब 43.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके बाद ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘गोलमाल अगेन’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

स्टारकास्ट में नजर आएंगे ये कलाकार

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री तब्बू, श्रिया शरण और इशिता दत्ता दिखने वाले है . वहीं, अभिनेता रजत कपूर, जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. यह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है.

ये देखना काफी मज़ेदार होगा जब 2 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसकी वास्तविक शुरुआत सामने आएगी.