टीएनपी डेस्क(TNP DESK): महाराष्ट्र में स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे से जुड़े कथित अश्लील और विवादित टिप्पणियों के मामले ने नया मोड़ ले लिया है.मामले को गंभीर मानते हुए महाराष्ट्र गृह विभाग ने उनके सभी वीडियो कंटेंट की व्यापक जांच के आदेश जारी किए हैं.यह जांच साइबर पुलिस को सौंपी गई है जो उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध वीडियो सामग्री की जांच करेगी.टीम अब उनके पुराने और नए शो के वीडियो वायरल क्लिप और इंटरनेट पर मौजूद सभी संबंधित कंटेंट की गहन पड़ताल करेगी.
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री की जांच जरूरी है ताकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री की पहचान की जा सके.अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सभी वीडियो क्लिप्स के संदर्भ भाषा और प्रसारण के तरीके का भी विश्लेषण किया जाएगा.साइबर पुलिस यह भी देखेगी कि क्या इन वीडियो में किसी नियम या कानून का उल्लंघन हुआ है या नहीं.
मामले को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहस तेज हो गई है और कई यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
वहीं महाराष्ट्र साइबर सेल अब सभी उपलब्ध डिजिटल सबूतों को इकट्ठा कर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए तैयार कर रही है.प्रणित मोरे से जुड़े इस विवाद ने मनोरंजन जगत में भी चर्चा को जन्म दिया है और कई विशेषज्ञ इसे डिजिटल कंटेंट की जिम्मेदारी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन से जोड़कर देख रहे हैं तथा प्रशासन का मानना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई तय की जाएगी और आगे की नीति पर भी विचार किया जा सकता है.इस पूरे प्रकरण में जांच एजेंसियां तथ्यों के सत्यापन और डिजिटल रिकॉर्ड की प्रामाणिकता पर विशेष ध्यान दे रही हैं साथ ही आगे जांच होगी.

