क्या रेलवे फर्स्ट एसी कोच सुहागरात मनाने के लिए देती है? ट्रेन का Video देख भड़के लोग,टीटीई सस्पेंड

क्या रेलवे फर्स्ट एसी कोच सुहागरात मनाने के लिए देती है? ट्रेन का Video देख भड़के लोग,टीटीई सस्पेंड

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):भारत में रेलवे से रोज़ाना करोड़ों लोग सफर करते है.लोग लंबी दूरी से लेकर कम दूरी तक की यात्रा के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने रेलवे की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है. अब लोग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ट्रेन या एक्सप्रेस ट्रेन लोगों के निजी काम के लिए बनी है या फिर यात्रियों के सफर के लिए.

 चलती ट्रेन का Video देख भड़के लोग

दरअसल, सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के बल्लारशाह से दादर (मुंबई) के बीच चलने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है.यह वीडियो फर्स्ट एसी कोच का बताया जा रहा है, जिसमें एक बर्थ को हनीमून की तरह सजाया गया है.इसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोई सुहागरात मनाने जा रहा हो.वीडियो वायरल होने के बाद लोग भारतीय रेलवे के साथ-साथ रेल मंत्री से भी सवाल पूछ रहे है. उनका कहना है कि क्या अब ट्रेन का इस्तेमाल सुहागरात मनाने के लिए किया जाएगा? 

टीटीई को सस्पेंड

वायरल वीडियो ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैमरा बाहर से बोगी के अंदर तक जाता है.पूरी बोगी को लाल गुलाब और सफेद फूलों से सजाया गया है. वहीं, बर्थ पर सफेद चादर बिछी हुई है और उस पर लाल गुलाब की पंखुड़ियों से दिल बनाया गया है.इसके अलावा कई मोमबत्तियां भी जलती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जिसके बाद इस पर विवाद गहरा गया है. जिसके बाद रेलवे ने सख्त कार्रवाई करते हुए टीटीई को सस्पेंड कर दिया है.

हेलो अश्विनी वैष्णव.......

आपको बता दें कि इस वीडियो को डॉ. निमो यादव नाम के एक एक्स (X) हैंडल से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, हेलो अश्विनी वैष्णव, क्या भारतीय रेलवे यात्रियों को फर्स्ट एसी कोच सुहागरात मनाने के लिए देती है?इस वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किए है. एक यूजर ने लिखा, "अगर कोई खुश है तो रहने दो ना, कम से कम किसी को मार तो नहीं रहा है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, इतनी भी क्या जल्दी है, घर जाकर मना लो ना यार. एक अन्य यूजर ने लिखा, किसी को एक सीट नहीं मिल रही है और भाई साहब ने सुहागरात मनाने का जुगाड़ तक कर लिया, वाह भाई वाह.वीडियो को लोग लगातार लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे है.

मामले पर गहनता से जांच का आदेश

हालांकि, इस वायरल वीडियो पर अब कार्रवाई भी हो चुकी है भारतीय रेलवे ने मामले को गंभीरता से लिया है और लापरवाही बरतने के आरोप में ट्रेन के टिकट निरीक्षक (टीटीई) को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही विभागीय स्तर पर विस्तृत जांच के आदेश भी दे दिए गए है.