UPSC Recruitment 2026: बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी! इंटरव्यू से होगा चयन, जानें योग्यता और लास्ट डेट

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में भर्ती के लिए नई वैकेंसी जारी की है. आयोग ने कुल 13 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं.

UPSC Recruitment 2026: बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी! इंटरव्यू से होगा चयन, जानें योग्यता और लास्ट डेट
tnp desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में भर्ती के लिए नई वैकेंसी जारी की है. आयोग ने कुल 13 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में डेंटल सर्जन, आयुर्वेद फिजिशियन, होम्योपैथिक फिजिशियन और साइंटिस्ट-B जैसे पद शामिल हैं. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी UPSC के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है.

किन पदों पर होगी भर्ती?

UPSC की इस भर्ती के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी. डेंटल सर्जन के पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत भरे जाएंगे. वहीं, आयुर्वेद और होम्योपैथिक फिजिशियन के पद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के लिए हैं. इसके अलावा साइंटिस्ट-B के पदों पर बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया में नियुक्ति की जाएगी.

पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं.

  • डेंटल सर्जन: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से BDS की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही स्टेट डेंटल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी है.

  • आयुर्वेद फिजिशियन: संबंधित उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद की डिग्री और केंद्रीय या राज्य रजिस्टर में नामांकन होना चाहिए.

  • होम्योपैथिक फिजिशियन: होम्योपैथी में मान्यता प्राप्त डिग्री के साथ संबंधित रजिस्टर में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.

  • साइंटिस्ट-B: इस पद के लिए बॉटनी, हॉर्टिकल्चर या ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री मांगी गई है. संबंधित विषय में PhD अतिरिक्त योग्यता मानी जाएगी.

उम्र सीमा

UPSC की ओर से सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. SC उम्मीदवारों को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को अधिकतम 10 साल तक की आयु में छूट दी जा सकती है.

सैलरी 

वहीं सभी पदों के लिए वेतनमान सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार निर्धारित किया गया है.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 25 रुपये जमा करने होंगे. जबकि महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.

UPSC Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं.

  1. सबसे पहले UPSC के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं.

  2. पोर्टल पर Account Creation की प्रक्रिया पूरी करें.

  3. इसके बाद अपना Universal Registration Number (URN) जनरेट करें.

  4. Common Application Form में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.

  5. संबंधित पद के लिए Recruitment Application Form खोलें.

  6. मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

  7. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.

  8. फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें और फाइनल सबमिट कर दें.

  9. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.