UP Assistant Professor 2026: 1936 पदों पर किस subject की कितनी वैकेंसी? जानिए केटेगरी वाइज पूरी डिटेल
UP Assistant Professor Vacancy 2026: अगर आपका सपना भी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस कमीशन (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती निकाली है.
UP Assistant Professor 2026: 1936 पदों पर किस subject की कितनी वैकेंसी? जानिए केटेगरी वाइज पूरी डिटेल
TNP डेस्क: अगर आपका सपना भी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस कमीशन (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
1936 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,936 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरा जाएगा. इनमें को-एजुकेशन कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,564 पद, जबकि महिला कॉलेजों के लिए 372 पद शामिल हैं. योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास NET, SET, SLET या PhD में से निर्धारित पात्रता होनी आवश्यक है. विषयवार योग्यता और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है.
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,500 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
ऐसे होगा चयन
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी, जबकि इंटरव्यू के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं. यानी चयन प्रक्रिया में कुल 400 अंक शामिल होंगे.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
अब Registration पूरा करें
लॉगिन करके Assistant Professor Recruitment 2026 लिंक पर जाएं
आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी भरें
मांगे गए फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण-पत्र अपलोड करें
आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें
अंत में फॉर्म सबमिट कर दें