UKSSSC Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 1,694 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें आवेदन
Recruitment 2026 के तहत UKSSSC ने पुलिस कांस्टेबल, फायरमैन, वन रक्षक और जेल वार्डर समेत 1,694 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 25 नवंबर से शुरू होंगे.
Uttarakhand Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में वर्दीधारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस कांस्टेबल, PAC/IRB कांस्टेबल, फायरमैन, वन रक्षक, स्पेशल टाइगर गार्ड, जेल वार्डर समेत कुल 1,694 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
किन पदों पर होगी भर्ती?
जिला पुलिस कांस्टेबल (पुरुष): 464 पद
PAC/IRB कांस्टेबल (पुरुष): 284 पद
जिला पुलिस कांस्टेबल (महिला): 238 पद
फायरमैन (पुरुष/महिला): 201 पद
वन रक्षक: 171 पद
स्पेशल टाइगर गार्ड: 75 पद
जेल वार्डर: 117 पद
महिला जेल वार्डर: 27 पद
सचिवालय रक्षक: 54 पद
आबकारी सिपाही: 45 पद
परिवहन कांस्टेबल: 18 पद
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन चेक कर लें
आयु सीमा
भर्ती के लिए आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है. पुलिस कांस्टेबल और फायरमैन जैसे पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
UKSSSC की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत वेतन दिया जाएगा. वेतनमान 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है. इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिल सकता है.
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दो चरणों में किया जाएगा.
शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PST/PET): पहले चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता की जांच की जाएगी.
लिखित परीक्षा: शारीरिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।/.
इसके बाद नियमानुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं
होमपेज पर Recruitment या Apply Online सेक्शन पर क्लिक करें
विज्ञापन संख्या 84/2026 से संबंधित भर्ती लिंक खोलें।/
नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें
इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
जरूरी डॉक्यूमेंट और सिग्नेचर अपलोड करें
लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें