UGC and NET का एग्जाम शीट जारी, जानिए कब से होगी परीक्षा
UGC NET दिसंबर 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगी. जानिए परीक्षा शहर और सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका.
UGC NET दिसंबर 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगी. जानिए परीक्षा शहर और सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा शहर आवंटन से जुड़ी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं. एनटीए की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 9,76,008 अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर आवंटित किया गया है.
14 दिसंबर से शुरू होगी UGC NET परीक्षा
एनटीए के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक और फिर 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी. एडमिट कार्ड 7 दिसंबर से डाउनलोड किए जाने की संभावना निर्धारित है.
89.56 प्रतिशत उम्मीदवारों को मिला पहली पसंद का शहर
एनटीए के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 8,74,121 उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का परीक्षा शहर आवंटित किया गया है. वहीं, 56,047 अभ्यर्थियों को दूसरी पसंद, 16,739 को तीसरी पसंद और 7,051 उम्मीदवारों को चौथी पसंद का शहर मिला है. कुल 9,53,958 उम्मीदवारों यानी 97.74 प्रतिशत अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान चुने गए चार शहरों में से किसी एक में परीक्षा शहर आवंटित किया गया है. वहीं, 22,050 उम्मीदवारों को उनकी चारों प्राथमिकताओं से बाहर शहर मिला है.
ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप
उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन संख्या और लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी. ध्यान रहे कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. इसमें केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है. परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर लें, ताकि यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं पहले से कर सकें.