NEET क्वालिफ़ाई करने वाले छात्रों के लिए टॉप 5 Medical Colleges, जिनके नाम विदेशों तक में हैं मशहूर
भारत में सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माने जाने वाले NEET परीक्षा को लेकर अक्सर छात्रों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते हैं. उसमें सबसे अहम सवाल यह है कि अगर आपने NEET की परीक्षा हाई रैंक से क्वालिफ़ाई कर ली तो कौनसा कॉलेज आपके लिए सबसे बेहतर होगा.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भारत में सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माने जाने वाले NEET परीक्षा को लेकर अक्सर छात्रों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते हैं. उसमें सबसे अहम सवाल यह है कि अगर आपने NEET की परीक्षा हाई रैंक से क्वालिफ़ाई कर ली तो कौनसा कॉलेज आपके लिए सबसे बेहतर होगा. ऐसे में कॉलेज सेलेक्शन सबसे अहम हिस्सा है. अब अगर आप भी कॉलेज को लेकर किसी कंफ्यूशन में हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. यह बात करेंगे कुछ ऐसे कॉलेजों की, जो न केवल इंडिया में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान रखते हैं.
टॉप 5 कॉलेज

1.CMC वेल्लोर
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में शामिल है. NIRF मेडिकल रैंकिंग 2025 में इसे देश में तीसरा स्थान मिला है. यहां MBBS में दाखिले के लिए NEET-UG क्वालिफाई करना जरूरी है. संस्थान में MBBS के अलावा MD, MS, DM, BSc Nursing और Allied Health Sciences से जुड़े कई कोर्स संचालित होते हैं. मेडिकल एजुकेशन के साथ यहां मरीजों के इलाज और क्लिनिकल ट्रेनिंग पर भी खास जोर दिया जाता है.

2. KGMU लखनऊ
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ उत्तर भारत के पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है. बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुभवी शिक्षकों और बड़े अस्पताल की वजह से यह मेडिकल छात्रों के बीच लोकप्रिय है. MBBS में प्रवेश NEET-UG के जरिए होता है और अच्छी ऑल इंडिया रैंक हासिल करना महत्वपूर्ण माना जाता है. हालांकि, प्रवेश की कटऑफ हर साल सीटों और प्रतियोगिता के अनुसार बदलती है.

3. AIIMS दिल्ली
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल संस्थानों में से एक है. मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में इसकी अलग पहचान है. NIRF मेडिकल रैंकिंग 2025 में AIIMS दिल्ली को पहला स्थान मिला है. यहां MBBS में प्रवेश NEET-UG के जरिए होता है और बेहद प्रतिस्पर्धी रैंक की जरूरत पड़ती है. MBBS के अलावा MD, MS, DM और BSc Nursing समेत कई कोर्स उपलब्ध हैं. NEET-UG के टॉप रैंकर्स में शामिल कई छात्रों ने भी AIIMS दिल्ली को अपनी पसंद बनाया है.

4. AFMC पुणे
आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (AFMC), पुणे उन छात्रों के लिए खास विकल्प है, जो मेडिकल शिक्षा के साथ डिफेंस सर्विस में करियर बनाना चाहते हैं. यह संस्थान भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मेडिकल प्रोफेशनल तैयार करने के लिए जाना जाता है. NIRF मेडिकल रैंकिंग में AFMC को छठा स्थान मिला है. MBBS में दाखिले के लिए NEET-UG स्कोर के साथ AFMC की निर्धारित स्क्रीनिंग और इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होता है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को डिफेंस सेक्टर में करियर के अवसर भी मिलते हैं.

5. PGIMER चंडीगढ़
पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ खासतौर पर पोस्टग्रेजुएट और सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल एजुकेशन के लिए प्रसिद्ध है. यहां देशभर से डॉक्टर MD, MS, DM और MCh जैसे उच्च स्तरीय कोर्स करने आते हैं. PG कोर्स में प्रवेश के लिए संबंधित उम्मीदवारों को INI-CET जैसी प्रवेश प्रक्रिया से गुजरना होता है. संस्थान में एडवांस्ड क्लिनिकल ट्रेनिंग और रिसर्च के पर्याप्त अवसर मिलते हैं, जिससे मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने वाले छात्रों के लिए यह एक प्रमुख विकल्प बन जाता है.