झारखंड के टॉप 3 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, यहां ले लिया दाखिला तो समझो लाइफ सेट
झारखंड में कई पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं पर राज्य के तीन टॉप सरकारी कॉलेज में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज रांची, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज धनबाद और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज आदित्यपुर का नाम सबसे पहले आता है. राज्य के किसी भी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमीशन लेने के लिए झारखंड कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक कॉम्पिटेटिव एंटरेंस एग्जाम पास करना अनिवार्य है.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): हर बच्चे का सपना होता है कि उसे उसे अपने शहर, अपने ही राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे कोर्स के लिए बेहतरीन कॉलेज मिले जिससे वह परिवार से ज्यादा दूर ना हो और उसे अच्छी शिक्षा के साथ-साथ प्लेसमेंट के मामले में भी सुनहरा मौका मिल सके. ऐसे में अगर छात्रों को सरकारी कॉलेज के ऑप्शन मिल जाएं तो वह सोने पर सुहागा ही कहलाएगा. अब सवाल जब झारखंड का हो तो कई लोग इस दुविधा में फंस जाते हैं कि क्या हमारे अपने राज्य में भी ऐसे इंजीनियरिंग के संस्थान हैं, जहां पॉलिटेक्निक की बेहतरीन पढ़ाई होती है? ऐसे में अगर आप भी इसी कंफ्यूज़न में हैं कि आखिर राज्य में कितने सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं जो टॉप रैंक में आते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है.
जानिए टॉप सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के बारे में

Government Polytechnic College Ranchi: रांची के बहु बाजार इलाके में स्थित इस कॉलेज में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 3 साल के डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई होती है. इस कॉलेज में एडमीशन के लिए इच्छुक छात्रों को झारखंड कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड यानी JCECEB की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक कॉम्पिटेटिव एंटरेंस एग्जाम (PECE) पास करना जरूरी है. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज रांची को झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी यानी कि JUT से एफिलिएटेड है और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE से मान्यता प्राप्त है. यह कॉलेज अपनी बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था, आधुनिक सुविधाओं और गुणी शिक्षकों के लिए जाना जाता है. ऐसे में यहाँ आधुनिक और इंस्ट्रूमेंट से लैस लैब भी मौजूद हैं. सभी क्लासरूम में प्रोजेक्टर, स्मार्ट बोर्ड और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए CCTV कैमरे जैसी सुविधाएँ उपलब्ध है.

Government Polytechnic College Dhanbad: इस कॉलेज में भी दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को झारखंड कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक कॉम्पिटेटिव एंटरेंस एग्जाम पास करना जरूरी है, तभी इस कॉलेज में एडमिशन मिल सकेगा. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, धनबाद के झरुडीह में स्थित है जहां सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटालर्जिकल और सीएसई के 5 कोर्स की पढ़ाई होती है. ऐसे में इन सरकारी संस्थान में काफी काम पैसों में बेहतरीन शिक्षा का अवसर मिल सकता है. हालांकि इन संस्थानों में केटेगरी के अनुसार फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है.

Government Polytechnic College Adityapur: गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, आदित्यपुर में मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है. साथ ही कॉलेज में करीब 100 विद्यार्थियों के रहने की क्षमता वाला हॉस्टल भी उपलब्ध है. इसके अलावा, संस्थान के आसपास अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, बैंक और एटीएम जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं. कॉलेज में बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था, अच्छे शिक्षक और कई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध है.
इस बात का ध्यान रखें कि झारखंड के किसी भी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमीशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को झारखंड कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड यानी JCECEB की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक कॉम्पिटेटिव एंटरेंस एग्जाम (PECE) पास करना अनिवार्य है. इसके साथ ही ऑनलाइन काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अगला पड़ाव होगा, जिसके बाद आपको एडमीशन मिलेगी़.